14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर-चंबल संभाग में कब आएगा मानसून और गर्मी से कब मिलेगी राहत, जानिए

monsoon in mp 2019: मानसून ( monsoon ) ने आधे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।सोमवार तक मानसून ने मध्य प्रदेश ( Monsoon In Madhya Pradesh ) के कई जिलों में प्रवेश कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 25 Jun 2019, 3:45 PM IST

ग्वालियर। लंबे इंतजार के बाद मानसून ने मध्यप्रदेश में दस्तक दे दी है। सोमवार को प्रदेश के तीन जिले खंडवा, छिंदवाड़ा और मंडला में मानसून पहुंच गया। इसी का असर सोमवार की शाम को चंबल संभाग और ग्वालियर शहर में भी देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक तेज धूप के साथ गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया। इसके बाद शाम को 4 बजे के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। शाम को तेज हवाओं के साथ काली घटाओं ने डेरा डाल लिया। कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

इसे भी पढ़ें : प्री-मानसून हुआ कमजोर, जानें आपके शहर में कब तक पहुंचेगा मानसून

वहीं मंगलवार सुबह से ही मौसम ठंडा रहा। इससे पहले सोमवार की देर रात तक हवाओं ने लोगों कुछ राहत जरूर दी।भोपाल के मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि तीन से चार दिन में मानसून ग्वालियर चंबल संभाग में आने की संभावना बन रही है। इसके चलते हल्की बूंदाबांदी कभी भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : पत्नी से झगड़ा हुआ तो युवती के वाट्सऐप और फेसबुक पर डाले अश्लील फोटो, रिश्तेदारों ने देखें तो मची खलबली

हवाओं ने उड़ाया पानी
सोमवार की शाम को काली घटाओं के साथ मौसम में बदलाव नजर आया,लेकिन कुछ ही देर बाद तेज हवाओं के चलते पानी उड़ गया और हवाओं ने अपनी जगह बना ली। इस बीच कुछ स्थानों पर अच्छी बूंदाबांदी हुई।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के साथ इस नेता ने ली सेल्फी, जानिए क्यो हो रही है वायरल

इस बार होगी अच्छी बारिश
मध्यप्रदेश में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है। मानसून ने मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में सोमवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने बारिश की उम्मीद जताई थी। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार अच्छी बारिश के संकेत मिले हैं। जबकि बारिश से बेहाल हो रहे ग्वालियर-चंबल संभाग के लोगों को तीन से चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें : ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार के तीन कारण, मोदी, यादव और रघुवंशी...

पिछले 24 घंटों में यहां हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भिण्ड,ग्वालियर और डबरा में जिलों में कई जगह पर बारिश हुई, जबकि अन्य संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश जैसे हालात बन रहे हैं।