3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसआइएस सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करना है तो देना ही होंगे 20 हजार रुपए

एसआइएस सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करना है तो देना ही होंगे 20 हजार रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Parmanand Prajapati

•

Updated: 13 Jan 2019, 12:03 PM IST

mony dimand in job SIS Security Company

एसआइएस सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करना है तो देना ही होंगे 20 हजार रुपए

ग्वालियर. किले पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए ठेके पर काम कर रही एसआइएस सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस कंपनी के गार्डों को नौकरी के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिक्योरिटी कंपनी द्वारा किले पर तैनात गार्डों से 20 हजार रुपए जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जबकि गार्डों द्वारा पिछले साल 20 हजार रुपए जमा किए गए थे। एक साल बीत जाने के बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा सभी गार्डों से फिर 20 हजार रुपए जमा कराने को कहा जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों द्वारा गार्डों से यहां तक कहा जा रहा है कि अगर हर साल 20 हजार रुपए जमा नहीं कराए तो उन्हें नौकरी नहीं करने दी जाएगी, जिससे कंपनी के अधीन कार्य करने वाले गार्ड परेशान हैं।

एसआइएस सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस कंपनी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है। किले पर भी कंपनी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए पिछले साल 22 गार्ड नियुक्त किए गए थे। इन सभी गार्डों से 20-20 हजार रुपए जमा कराए गए थे, जिसके एवज में उन्हें वर्दी, जूते और जैकेट दी गई थी। उस दौरान कंपनी के अधिकारियों द्वारा गार्डों को यह नहीं बताया गया था कि उन्हें हर साल 20-20 हजार रुपए जमा करने होंगे। किले पर २२ गार्डों ने प्रति माह 12 हजार रुपए के मानदेय पर कार्य किया, लेकिन एक साल पूरा होने के बाद अब कंपनी के अधिकारियों द्वारा उक्त सभी गार्डों पर फिर से 20 हजार रुपए जमा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिन गार्डों द्वारा इस साल 20 हजार रुपए जमा करने से मना किया जा रहा है, उन्हें कंपनी के अधिकारियों द्वारा नौकरी से निकाले जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में कुछ गार्डों ने पैसे जमा करा दिए हैं, लेकिन कुछ गार्ड अभी भी विरोध कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारी उन गार्डों से शीघ्र ही पैसा जमा कराने की बात कह रहे हैं।

गार्डों की सुविधाओं के लिए ली जाती है राशि

सुविधाओं के लिए ली जाती है राशि- कंपनी द्वारा गार्डों से जो 20 हजार रुपए जमा कराए जा रहे हैं, उसके एवज में उन्हें वर्दी, जूते और जैकेट दी जाती है। यह राशि गार्डों से सुविधाओं के लिए ही ली जा रही है। जहां तक नौकरी से निकाले जाने की बात है तो यह गलत है। जो गार्ड राशि जमा नहीं करा पाते हैं उन्हें आवश्यकता के अनुसार जगह पर नौकरी के लिए ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
चंदन राय, ब्रांच मैनेजर, एसआइएस सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस कंपनी

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़