14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां की अर्थी उठने से पहले बेटी की मौत, गांव में पसरा मातम

अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी की हुई मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 17 Jun 2019, 10:00 AM IST

mother and daughter died

मां की अर्थी उठने से पहले बेटी की मौत, पसरा मातम

ग्वालियर। कैंसर पीडि़त मां की मौत का सदमा बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और अर्थी उठने से पहले ही उसने जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम ककरौआ निवासी रामकली पत्नी मुखिया लोधी को कुछ साल पहले कैंसर हो गया था, उसी समय से घर सहित मां की देखभाल की जिम्मेदारी 18 वर्षीय बेटी रीना थी। दो बहनों की शादी हो चुकी थी और भाई छोटा है।

यह भी पढ़ें : जिसके साथ लिए थे सात फेरे उसे प्रेम में पागल पत्नी ने दी मौत, ऐसे सामने आई पूरी कहानी

रविवार सुबह मां रामकली ने आखिरी सांस ली तो वह इतनी दुखी हो गई उसने कीटनाशक खा लिया। रीना को चचेरे भाई वीर सिंह इलाज के लिए पिछोर लाया,जहां से उसे शिवपुरी रैफर कर दिया गया। इधर परिजन रामकली का अंतिम संस्कार कर घर भी नहीं पहुंच पाए थे कि बेटी रीना की मौत की खबर आ गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस को भी मिला कार्रवाई का आश्वासन, जनपंचायत स्थगित

हर आंख में है आंसू
गांव में एक साथ मां बेटी की मौत से हर कोई दुखी और घर सहित पूरी गांव में मातम का माहौल है। मां के साथ जवान बहन की मौत के बाद परिजनों और आसपास के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। इतना ही नहीं गांव के हर युवक की आंखों में आंसू है।

यह भी पढ़ें : 5 लाख तक बढ़ जाएगी आय, रजिस्ट्रेशन शुल्क का भी होगा फायदा, जानिए

कमलनाथ सरकार का दिग्गज मंत्री बोला- भाजपा कर ले शक्ति परीक्षण, किसने रोका है


ग्वालियर अंचल में बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत