15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018: इनके कंधो पर कांग्रेस को जीत दिलाने का दारोमदार,देखिए प्रत्याशियों की GROUND REPORT

MP ELECTION 2018: इनके कंधो पर कांग्रेस को जीत दिलाने का दारोमदार,देखिए प्रत्याशियों की GROUND REPORT
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 4 Nov 2018, 11:57 AM IST

mp election 2018 congress candidate list out

MP ELECTION 2018: इनके कंधो पर आया कांग्रेस को जीत दिलाने का दारोमदार, देखिए कांग्रेस प्रत्याशियों की ग्र

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा में लम्बा इंतजार कराने के बाद कांग्रेस ने भी शनिवार रात 9 बजे 155 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें ग्वालियर चंबल संभाग की 34 सीटों में से 18 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। ग्वालियर जिले में छह विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पांच पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जबकि ग्वालियर दक्षिण की सीट को अभी होल्ड कर दिया गया है। यहां दूसरी लिस्ट में प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से घोषित इन प्रत्याशियों पर कांग्रेस को हर हाल में जीत दिलाने का दारोमदार है। वहीं इन पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की नजर भी बनी हुई है।

कांग्रेस ने चार को किया रिपीट, दक्षिण को रोका
वर्ष 2008 एवं वर्ष 2013 में लगातार दो चुनाव हारने के बाद भी कम वोटों से हार के अंतर के कारण कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन के लिए बनी गाइडलाइन में आने तथा पार्टी के आंतरिक सर्वे में नाम आने से मुन्नालाल गोयल पर पार्टी ने फिर विश्वास जताया है। वर्ष 2013 में चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मुन्नालाल लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र की बिजली एवं पानी की समस्याओं को लेकर लगातार प्रदर्शन व आंदोलन भी किए हैं।

राजनीतिक अनुभव
मुन्नालाल गोयल ने राजनीति की शुरुआत पार्षद के रूप में की। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी शारदा गोयल को चुनाव लड़वाया और वह विजयी रहीं। वे सांसद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।


मुन्नालाल गोयल (कांग्रेस)
उम्र: 55
प्रोफेशन
व्यवसायी
क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या
पानी, बिजली की समस्या, खस्ताहाल सडक़ें
इन मुद्दों पर लगातार धरने- आंदोलन किए। समस्या के सामने आने पर लोगों के बीच पहुंचे।


इनसे मुकाबला
सतीश सिंह सिकरवार
(भाजपा)

उपलब्धियों के आगे सब गौण
&भाजपा सरकार की उपलब्धियों के आगे सभी गौण हैं। भाजपा यहां फिर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है।
अवधेश कौरव, भाजपा नेता









डबरा विधानसभा
कांग्रेस से टिकट मिलने पर इमरती देवी सुमन चीनोर रोड स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर हनुमान के दर्शन किए फिर मुख्य चौराहा पर समर्थकों साथ आतिशबाजी की। 2008 और वर्ष 2013 में लगातार दो बार कांग्रेस से जीत हासिल की। वर्ष 2013 में 33 हजार से अधिक वोटों से जीतीं।
लगातार जीत ने दिलाया तीसरी बार टिकट
लाइफ स्टाइल : साड़ी पहनती हैं
इमरती देवी (कांग्रेस), उम्र: 47
शिक्षाहायर सेकंडरी
प्रोफेशन खेती
सबसे बड़ी समस्या
सिविल अस्पताल में आइसीयू सुविधा
शुरू नहीं,कन्या महाविद्यालय,खेल परिसर के साथ सीवर लाइन।



कॅरियर का ग्राफ
ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य और दो बार विधायक
रेकॉर्ड: विधायक है। दो बार से
लगातार विधायक चुनती आ रही हैं। क्षेत्र के विकास को लेकर ठीक रेकॉड है।


mp election 2018 : कांग्रेस ने 155 उम्मीदवार किए घोषित,यहां देखें ग्वालियर चंबल संभाग की LIST









ग्वालियर विधानसभा प्रद्युम्न सिंह तोमर
रैलियों-प्रदर्शन से की दावेदारी पेश, पार्टी ने फिर जताया भरोसा
वर्ष 2013 में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से पराजित होने के बाद निरंतर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय रहे हैं। बड़ी रैलियां एवं प्रदर्शन के जरिए अपनी दावेदारी को मजबूत बनाए रखा और टिकट पाने में सफल रहे। पार्टी के आंतरिक सर्वे में स्थिति मजबूत होने के कारण ही पार्टी ने पिछली हार के बावजूद उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया। टिकट मिलने की खबर लगते ही समर्थकों ने उनके निवास पर जश्न मनाया।
राजनीतिक अनुभव
वर्ष 1982 से राजनीतिक में सक्रिय। भारतीय राष्ट्रीय छात्र के बाद कौमी एकता कमेटी, युवा कांग्रेस तथा प्रदेश कांग्रेस व अभा कांग्रेस में पद मिला। 2008 में कांग्रेस से ग्वालियर विस से विधायक चुने गए।
प्रद्युम्न सिंह तोमर (कांग्रेस)
उम्र: 48
शिक्षा
12 वीं पास, 1994
प्रोफेशनव्यवसायी
क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या
सडक़, पानी
क्षेत्र में पानी के कारण या अन्य किसी कारण से लोगों को परेशानी उत्पन्न होती है तो वे मौके पर पहुंच जाते हैं।
इनसे मुकाबला
जयभान सिंह पवैया
(भाजपा)
प्रत्याशी से फर्क नहीं
&मुख्यमंत्री ने जन्म से लेकर तीर्थ दर्शन तक, हर वर्ग के लिए जो योजनाएं दी हैं, इस कारण भाजपा के सामने कोई भी प्रत्याशी हो कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है।
विहवल सिंह सेंगर
ठीया
2/199 न्यू कॉलोनी बिरला नगर ग्वालियर
कोर टीम
समाजसेवी, राजनीतिज्ञ और अभिभाषक शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर सक्रिय, फेस बुक तथा ट्वीटर पर
रेकॉर्ड
कामकाज के लिहाज से रेकॉर्ड बेहतर है क्षेत्र में भी पकड़ है।
प्रत्याशी से फर्क नहीं
&मुख्यमंत्री ने जन्म से लेकर तीर्थ दर्शन तक, हर वर्ग के लिए जो योजनाएं दी हैं, इस कारण भाजपा के सामने कोई भी प्रत्याशी हो कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है।
विहवल सिंह सेंगर


कॅरियर का ग्राफ
वर्ष 2008 के चुनाव में विधायक चुने गए।
राजनीति में लंबे समय से सक्रिय
पजामा एवं कुर्ता-खादी का ज्यादा पसंद करते हैं।










ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा


कुशवाह कार्ड, पुरानी जीत के दम पर सबसे ऊपर आया नाम
ग्वालियर ग्रामीण में पिछले पांच साल से सक्रिय कांग्रेस नेताओं को पटखनी देकर टिकट लेकर आए मदन सिंह कुशवाह इससे पहले वर्ष 2008 में बसपा से टिकट लेकर विधायक बन चुके हैं। उन्हें टिकट मिलने का प्रमुख कारण कुशवाह समाज का जातीय समीकरण दिखता है। इसी वजह से उनका नाम तमाम दावेदारों से ऊपर पहुंच गया और पार्टी ने इस महत्वपूर्ण सीट से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।


राजनीतिक अनुभव
बसपा के बाद कांग्रेस में सक्रिय रूप से पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेते रहे। वर्ष 2008 में विधायक बनने के बाद राजनीति में पहचान बनीं। राजनीतिक अनुभव के चलते हर वर्ग में पकड़ है।
क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या
सडक़, पानी
ग्रामीण की समस्याओं को लेकर
होने वाले पार्टी के आंदोलन में
सक्रिय रुप से शामिल रहे।


मदन सिंह कुशवाह (कांग्रेस)उम्र: 48
शिक्षा12 वीं पास


प्रोफेशनखेती-किसानी
ठीया
त्यागी नगर, मदन विहार ग्वालियर


कोर टीम राजनीतिक अनुभवी लोग एवं युवा
शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर सक्रिय, फेस बुक तथा ट्वीटर पर


रेकॉर्डविधायक के रुप में क्षेत्र के लोग कामकाज से परिचित हैं।
कॅरियर का ग्राफ
कांग्रेस में शामिल होते ही इनका दबदबा बढ़ गया इसके चलते उन्हें कांग्रेस में कई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


ग्रामीण क्षेत्र किए कार्य
&ग्वालियर ग्रामीण में क्षेत्र के विधायक द्वारा सडक़ों के लिए, पेयजल समस्या के लिए जो कार्य कराए हैं वे उनकी राह आसान करेंगे।
धरमवीर राणा, मुरार


कॅरियर का ग्राफ
कांग्रेस में शामिल होते ही इनका दबदबा बढ़ गया इसके चलते उन्हें कांग्रेस में कई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


कुर्ता पाजामा के साथ पैंट शर्ट में भी नजर आते हैं।


MP Election 2018 : ग्वालियर चंबल संभाग की इस सीट पर सिंधिया ने खेला सबसे बड़ा दांव,यहां है पूरे देश की नजर









भितरवार विधानसभा
टिकट मिलते ही लाखनसिंह यादव अपने पैतृक गांव पारगांव पहुंचे और वहां उन्होंने बसैया माता के दर्शन किए। इसके बाद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। वर्ष 2008 और वर्ष 2013 में जीते। 2013 में भाजपा के कद्दावर नेता अनूप मिश्रा को हराया।


जायंट किलर पर एक बार फिर लगाया दांव
लाखन सिंह यादव (कांग्रेस)उम्र: 55


शिक्षाबीएससी एग्रीकल्चर


प्रोफेशनकृषी
सबसे बड़ी समस्या
स्वास्थ्य एवं शिक्षा डॉक्टरों की कमी कन्या महाविद्यालय व भितरवार को जिला बनाया जाना मुद्दा है।


कॅरियर का ग्राफ
सामाजिक एवं सक्रिय
कार्यकर्ता रहे


रेकॉर्ड: दो बार से लगातार विधायक
चुने जा रहे हैं क्षेत्र के विकास को लेकर
संतोष जनक रेकॉर्ड है।



सबसे बड़ी समस्या
स्वास्थ्य एवं शिक्षा डॉक्टरों की कमी कन्या महाविद्यालय व भितरवार को जिला बनाया जाना मुद्दा है।


लाइफ स्टाइल : साधारण कुर्ता-पजामा