रसालसिंह ने बसपा के रणवीर को ६२२२ मतों के अंतर से हराया। वे एक बार भिण्ड नपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रसालसिंह को केंद्रीय मंत्री एवं पूर्वमुख्यमंत्री उमाभारती का करीबी माना जाता है। लहार में २००८ का विधानसभा चुनाव भी कांगे्रस के डा. गोङ्क्षवदसिंह तथा भाजपा के रसालसिंह के बीच हुआ। कांग्रेस को ५३०१२ तथा भाजपा को ४६७३९ वोट मिले। दोनों के बीच एक अंतर यह है कि रसालसिंह १९८०, १९८५, २००८ तीन चुनाव हार भी चुके हैं लेकिन डा. गोविंद सिंह को अजेय माना जाता है। समानता यह है कि दोनों की छवि दबंग नेता की है।