ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। भाजपा,कांग्रेस,बसपा और आप पार्टी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए कमर कस ली है। मगर चुनाव से पहले ही मध्य प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी का सामना कर रही भाजपा-कांग्रेस में खलबली मची हुई है। जिसको लेकर दोनों ही पार्टी के नेताओं में हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि मप्र में भाजपा और कांग्रेस का आपस में गठबंधन है। मप्र में किसानों पर गोली चलाने में भाजपा व कांग्रेस दोनों की मंशा एक जैसी है।