ग्वालियर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया का राजनीति में खासा दबदबा रहा और वे संपन्न भी हैं। इस सबके बाद भी वे वाहनों के मामले में अंचल के दूसरे विधायकों से काफी पीछे हैं। उनके अपने नाम से लग्जरी वाहन तो दूर एक मोटर साइकिल तक रजिस्टर्ड नहीं है। दूसरी ओर, उनकी ही पार्टी की विधायक व मंत्री मायासिंह और उनकी भांजी व शिवपुरी की विधायक यशोधरा राजे जिनको एक से बढक़र एक लग्जरी वाहन रखने का शौक है।