
MP Election Result Live : करैरा में बड़ा उलटफेर, 16 राउंड पीछे रहने के बाद आखिरी 4 राउंड में जीती भाजपा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के अंतर्गत आने वाले शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट पर हुए मतदान के नतीज सामने आ गए हैं। मतगणना पर गौर करें तो इस बार करैरा सीट पर मुकाबला बेहद रोचक हुआ है। इसके बाद बाजपा के रमेश खटीक चुनाव जीते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक 16 राउंड में कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव से पीछे रहे थे। लेकिन अंतिम चार राउंडों में एकाएक बढ़त बनाते हुए उन्होंने जीत हासिल की है। रमेश खटीक करैरा सीट पर 3200 वोटों से जीते हैं।
17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में करैरा विधानसभा सीट पर 75.77 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 73.62 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 72.15 प्रतिशत वोट पड़े थे।
विधानसभा के समीकरण
2018 के आंकड़ों के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार से ज्यादा अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। एक लाख मतदाता अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं। सामान्य वोटर करीब 34 हजार और 8 हजार के करीब मुस्लिम मतदाता हैं। इसके साथ ही जाटव, रावत, पाल और लोधी बाहुल्य इलाका होने के कारण इनके वर्चस्व में आता है। 2008 से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जिसमें खटीक और जाटव समाज से विधायक चुने जा रहे हैं। आगामी 10 साल तक सामान्य या ओबीसी वर्ग के प्रत्याशी चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं। यहां जाटव वोटर अधिक हैं, लेकिन स्थानीय जनता भी चेहरा देखकर ही परिणाम देती है।
Published on:
3 Dec 2023, 5:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.