14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्जमाफी की कहानी अब किसानों की ही जुबानी सुनाएगी सरकार

मप्र सरकार का किसानों के साक्षात्कार की डाक्यूमेंट्री बनाने का फरमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 23 Jun 2019, 5:51 PM IST

kisan karz mafi yojna

Second phase of Debt Scheme starts

ग्वालियर। किसानों के कर्जमाफी पर हो रही किरकिरी और विपक्ष के हमलों का जवाब कांग्रेस सरकार किसानों की जुबानी देगी। इसके लिए कर्जमाफी का लाभ लेने वाले किसानों के साक्षात्कार के आधार पर डाक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी। सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं और इस पर अमल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कर्जमाफी पर विपक्ष मप्र सरकार को निरंतर घेर रहा है। सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस प्रतिकार नहीं कर पा रही है।

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री बोले तीन तलाक बिल को धर्म और व्यक्ति से नहीं जोडऩा चाहिए और ये

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद लोकसभा में ब्याज सहित हार से कांग्रेस में विभिन्न स्तरों पर समीक्षाएं हो रही हैं। संगठन और सरकार के पास यह फीडबैक पहुंचा है कि कर्जमाफी पर सही संदेश देने में कांग्रेस विफल रही। विधायकों और मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर भी संगठन स्तर से सवाल उठाए जा चुके हैं। इस दौरान कांग्रेस की आपसी खींचतान भी सामने आ रही है। ऐसे में कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी पर सकारात्मक संदेश देने के लिए नई तरकीब सोची है। अब जिन किसानों के कर्जमाफ होकर ऋणमुक्ति के प्रमाण-पत्र मिल चुके हैं उनके साक्षात्कार किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Breaking : लग्जरी गाड़ी ने बाइक सवार दंपत्ती को मारी टक्कर, हालत गंभीर

इन साक्षात्कार के आधार पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी और सरकार इसे अपने पक्ष में प्रचारित कर सकती है। सरकारी अमला कर्जमाफी से प्रसन्न किसानों के साक्षात्कार करने में जुट गया है। इस दौरान कर्जमाफी से किसानों को हुए लाभ और उसके पहले की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : आज से शुरू हो रहा है महायोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा धन

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने कर्जमाफी को पूरी तरह विफल बताकर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया था। इसका लाभ भाजपा को लोकसभा चुनाव में भी बंपर मिला। इसके बाद कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर शुरू हुआ अंर्तकलह कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सरकार का किसानों की जुबानी उनकी कहानी की डाक्यूमेंट्री सरकार को कितना लाभ पहुंचा पाएगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : महंत के समर्थन में सडक़ों पर उतरे लोग, बाजार बंद

फिलहाल ऐसे किसानोंं की सूची तैयार की गई है, जिनका कर्जमाफ हुआ है। कर्जमाफी से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और घर में प्रसन्नता का माहौल है। कांग्रेस के अंर्तकलह पर शनिवार को केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी बोल चुके हैं।