इस वीडियो में खेलमंत्री कॉर्डियो, पूल डाउन, स्कॉट, और सूर्य नमस्कार करते हुए नजर आ रहीं हैं। इतना ही नहीं वे इस वीडियो में युवाओ को फिट रहने के लिए बूस्ट कर रही हैं। इस पोस्ट में खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन और ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा को चुनौती दी है। इसके जवाब में अभिनव बिंद्रा ने एक्सरसाइज का एक फोटो पोस्ट किया है। अभी तक मुख्यमंत्री की ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया है।