
ग्वालियर. शहर के शैक्षणिक संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट का दौर खत्म होने को है। इसकी शुरुआत नवंबर से थी, जो फरवरी तक चली। कैंपस प्लेसमेंट ऑफिसर के अनुसार शहर से लगभग 75 परसेंट छात्र-छात्राएं रिक्रूट हो चुके हैं। अभी तक लगभग 150 नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियां ग्वालियर आ चुकी हैं। इसके साथ ही लगभग 40 कंपनियों ने ऑनलाइन इंटरव्यू लिए और छात्रों को रिक्रूट किया। अभी ं 5 प्रतिशत छात्र और रिक्रूट होंगे। क्योंकि प्लेसमेंट का क्रम 28 फरवरी तक चालू रहेगा।
मैंनेजमेंट और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की डिमांड रही ज्यादा
प्लेसमेंट ऑफिसर के अनुसार सबसे ज्यादा रिक्रूटमेंट कंपनियों ने मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से किए। इसके लिए हमने अक्टूबर से ही स्टूडेंट्स को ट्रेंड करना शुरू कर दिया था। उन्हें प्रॉपर ट्रेनिंग दी गई। कंपनियों की रिक्वायरमेंट के हिसाब से छात्र-छात्राओं को तैयार किया गया था। यही कारण रहा कि इस बार शहर से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं रिक्रूट हुए। जबकि हर साल यह परसेंटेज कम रहता था।
कोविड के बाद मार्केट में उतरीं कई कंपनियां
एक्सपर्ट के अनुसार कोविड के बाद एकदम से कई कंपनियां मार्केट में उतरी हैं। उन्हें अब ऐसे युवाओं की जरूरत हैं, जो मल्टीटैलेंटेड हों। खास तौर से पर्यटन, आइटी और फूड इंडस्ट्री में बूम आया है। उसी के हिसाब से शैक्षणिक संस्थानों ने छात्रों को तैयार किया और उन्हें अच्छा रिस्पांस भी मिला।
संस्थानों ने इस बार की अच्छी मेहनत
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट के पीआरओ चन्द्रशेखर बरुआ ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट के लिए नवंबर से फरवरी तक का समय होता है। इस बार शहर से कंपनीज से अच्छा रिस्पांस मिला। क्योंकि शैक्षणिक संस्थानों ने स्टूडेंट्स को अच्छा तैयार किया। हमारे यहां अभी तक 95 परसेंट प्लेसमेंट हो चुका है।
Published on:
16 Feb 2023 10:34 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
