ग्वालियर। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। शुक्रवार दोपहर को मंत्रियों के विभागों का बंटवारे में अमित शाह को गृहमंत्री,राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री,निर्मला सीतारमण को वित्त विभाग का जिम्मा दिया गया है। मध्यप्रदेश से थावर चंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्रालय,प्रहलाद पटेल को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय,धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय,राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को इस्पात मंत्रालय और मुरैना से सांसद नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि मंत्रालय दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को मंत्रालय मिलते ही चंबल संभाग में उनके समर्थकों ने जमकर मिठाई बांटी और पटाखें फोड़े। आपको बता दें कि मुरैना-श्योपुर लोकसभा के इतिहास में पहली बार किसी सांसद को केंद्रीय मंत्री मिला।