सबसे ऊपर होगा सूर्य मंदिर
परशुराम लोक न्यास समिति के सदस्य ने बताया कि मंदिर के सबसे ऊपरी तल पर सूर्य मंदिर होगा। इसके पीछे मान्यता यह है कि सूर्य नवग्रहों के राजा हैं,इसलिए उनका स्थान सबसे ऊपर होना चाहिए। दूसरे तल पर चंद्र, मंगल ,बुध,बृहस्पति,शुक्र, शनि , राहु और केतु ग्रहों के मंदिर होंगे। इसी तल पर देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएगी।। साथ ही मंदिर के प्रथम तल पर सत्संग और धार्मिक आयोजनों के लिए एक विशाल हॉल भी बनाया जाएगा।