
ग्वालियर। आज के समय में हर कोई जल्दी से जल्दी अधिक से अधिक पैसा वाले बनना चाहता है। आजकल महंगाई ही इतनी हो गई हैं कि लोगों का कम पैसो में गुजारा नहीं हो रहा हैं। ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में लोग कई तरह फंडे अपना रहे हैं। हालांकि हर कोई पैसों की आवक बढ़ाने में सफल नहीं हो पाता हैं। खासकर कि जिन लोगो की किस्मत ही खऱाब होती हैं उनके घर पैसा ना तो आता हैं और ना ही ज्यादा दिनों तक टिकता हैं। इस स्थिति में वो भगवान को बुरी किस्मत के लिए कोसने लगता हैं, लेकिन आप टेंशन ना लीजिए।
आज हम आपको एक ऐसा ख़ास उपाय बताने जा रहे हैं जिसे आजमाने के बाद आपके घर की तिजोरी में रखा पैसा कभी कम नहीं होगा। उल्टा आपके घर की तिजोरी पैसो से लबालब भरने लगेगी। इसके लिए आपको नवरात्रि के अंतिम दिन यानी की नवमी पर एक ख़ास उपाय करना होगा।
पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जैसा कि आप सभी जानते हैं इन दोनों नवरात्रि का त्योहार चल रहा हैं। इस पवन पर्व पर हर कोई माता रानी को प्रसन्न करने में लगा हुआ हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि इन दिनों माता रानी का दिया आशीर्वाद सबसे अधिक फलता हैं। यही वजह हैं कि हम आपको नवमी के दिन पैसों से संबंधित ये ख़ास उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं कि इस उपाय के लिए आपको क्या करना पड़ेगा।
नवमी पर जरूर करें ये उपाय बना देगा आपको मालामाल
पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नवमी वाले दिन सुबह जल्दी उठ जाए और स्नान कर ले। इसके बाद नजदीक के पीपल के पेड़ से एक पीपल का पत्ता ले आए. इस बात का ध्यान रखे कि ये पत्ता सुखा या कटा फटा ना हो अब इस पत्ते को माता रानी के सामने एक लाल रंग के कपड़े पर रखे। इस पत्ते के ऊपर एक रुपए का सिक्का रखे। यदि आप चाहे तो चांदी का सिक्का का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब इस सिक्के पर एक साबूत सुपारी रखे। साथ ही अब माता के सामने दो घी के दीपक प्रज्वजित करें। पहले दीपक को इस पत्ते के पास रख दे और दूसरे दीपक से माता रानी की आरती करे। आरती समाप्त होने पर पहली आरती माता को दे, दूसरी पीपल के पत्ते पर रखी सामग्री को दे और तीसरी स्वयं ले लेवे। अब कुमकुम और चावल से पहले माता को टिका लगाए फिर पीपल के पत्ते पर रखी सुपारी और सिक्के की पूजा करे।
अब माता के सामने हाथ जोड़ अपनी धन संबंधी मनोकामना या परेशानी बताए। इसके बाद माता को ढोक दे। अब इस पत्ते पर रखे सिक्के और सुपारी को आप घर की तिजोरी में रख दे,यदि आपके यहां तिजोरी ना हो तो इसे उस स्थान पर रखे जहां आप अपना पैसा और जवाहरात रखते हैं।
इस उपाय को आजमाने के बाद सिक्के और सुपारी की पॉजिटिव एनर्जी आपके घर पैसो की आवक बड़ा देगी। इतना ही नहीं आपकी तिजोरी में पहले से रखा पैसा भी जल्दी जल्दी कम नहीं होगा। इस तरह आपके घर पैसो की बरकत हमेशा बनी रहेगी। साथ ही माता रानी की कृपा आप पर हमेशा रहेगी।
Published on:
17 Oct 2018, 2:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.