30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दिल तोड़कर दूसरे से दिल जोड़ने भागी नई नवेली दुल्हन, जानिए पूरा मामला

देवर व भांजे के साथ ससुराल जाने निकली थी नई दुल्हन..रेलवे स्टेशन से प्रेमी के साथ भागी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Oct 2022, 9:42 PM IST

gwalior_news.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन एक दिल तोड़कर दूसरे से दिल जोड़ने के लिए उसके साथ भाग निकली। दरअसल शादी के बाद देवर व भांजा नई नवेली दुल्हन को मायके से ससुराल लाने के लिए पहुंचे थे। वो उसे लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां से नई दुल्हनिया अपने पुराने आशिक के साथ बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गई। बाद में जब इस बात का पता दुल्हन के पिता को चला तो उन्होंने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपीपी में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी ने स्टेशन परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो दुल्हन अपने आशिक के साथ बाइक पर जाते हुए नजर आ रही है।

एक दिल तोड़कर दूसरा दिल जोड़ने भागी दुल्हन
जानकारी के मुताबिक भिंड जिले में मेहंगाव की रहने वाली 19 साल की युवती का निकाह शिवपुरी में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। नवविवाहिता ससुराल शिवपुरी से मेहंगाव में रहने वाले माता-पिता से मिलने के लिए आई हुई थी, नवविवाहिता को लेने के लिए उसका देवर और भांजा उसके गांव पहुंचे थे। विदा कराने के बाद तीनों बस पकड़कर मेहगांव से ग्वालियर बस स्टैण्ड पहुंचे और बस स्टैण्ड से शिवपुरी जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट विंडो के पोर्च में पहुंचे थे, जनरल टिकट विंडो पर भीड़ अधिक होने पर नवविवाहिता ने देवर और भांजे से कहा कि जनरल टिकट विंडो पर महिलाओं की भीड़ कम है इसलिए उसे जल्दी ही टिकट मिल जाएगा। तभी मौका पाकर वह सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंची, जहां पहले से ही इंतजार कर रहे अज्ञात बाइक सवार के साथ बैठकर चली गई।

यह भी पढ़ें- 26 साल की महिला टीचर को लिव इन में रखकर कई बार रेप, जानिए पूरा मामला

बाइक पर प्रेमी के साथ नजर आई
काफी देर तक जब दुल्हन नजर नहीं आई तो उसे लेने पहुंचे देवर व भांजे ने उसके पिता को फोन किया। बेटी के अचानक गायब होने का पता चलते ही पिता भागते हुए ग्वालियर पहुंचा और जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी ने जब स्टेशन के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें नवविवाहिता एक बाइक पर युवक के साथ जाती हुई नजर आई। जिसके आधार पर जीआरपी पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- कच्ची उम्र का प्यार : शाम 4 बजे प्रेमी के साथ भागी 10वीं की छात्रा, रात 3 बजे पुलिस ने दोनों को पकड़ा