14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से महिलाओं को किचन की महंगाई कम होने और इनकम टैक्स स्लैब तक में बदलाव की उम्मीद

सेंट्रल फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमन आज पेश करेंगी बजट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 5 Jul 2019, 10:00 AM IST

Union budget 2021 date timing where to watch upcoming budget session

Union budget 2021 date timing where to watch upcoming budget session

ग्वालियर. सेंट्रल फाइनेंस मिनिस्टर के रूप में निर्मला सीतारमन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। एक महिला के वित्त मंत्री होने पर शहर की महिलाओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि यकीनन अब हमारे किचन की महंगाई कम होने से लेकर इंकम टैक्स स्लैब तक में बदलाव होगा।

पत्रिका ने बजट पेश होने से पहले शहर की समाजसेवी, शिक्षाविद, सीए, डॉक्टर, एंटरप्रेन्योर से बात कर उनकी राय जानी, जिस पर उनका कहना था कि महिला जब देश का बजट पेश करेगी, तो उससे हर एक वर्ग को लाभ मिलेगा। क्योंकि वह जब घर की फाइनेंस सिचुएशन सही ढंग से कंट्रोल कर सकती है, तो देश की भी आर्थिक व्यवस्था कभी बिगडऩे नहीं देगी।

इसे भी पढ़ें : Monsoon 2019 : मानसून की दस्तक, रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना

सीए रशिम जैन ने बताया कि किचन की महंगाई कम होने के साथ टैक्स स्लैब में परिवर्तन किया जाए। कम से कम 5 लाख तक नो टैक्स और उसके बाद टैक्स रेट अधिक से अधिक 10 परसेंट का स्लैब लागू किया जाए। क्योंकि नौकरी पेशा लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। क्योंकि इस वर्ग में सबसे ज्यादा वही आते हैं।

इसे भी पढ़ें : श्वान मारने पर इनाम देकर फंसे सीएमओ, मेनका गांधी ने एसपी को लिखा पत्र-कहा एफआईआर करो


मिसेज यूनिवर्स फेमस मीनाक्षी माथुर ने बताया कि परिवार की फाइनेंसर महिला होती है, जो कि पूरे घर को अच्छे से चलाती है। मुझे यकीन है कि सीतारमन के बजट से इंडिया की इकोनॉमी बढ़ेगी और इसका फायदा हम सभी को मिलेगा। चूंकि वह खुद भी महिला हैं। इसमें हमें उनसे अपने लिए काफी उम्मीदें हैं।

इसे भी पढ़ें : मेहनताना मांगने पर मजदूर की पीट पीटकर हत्या, परिजनों ने पुलिस को बताई पूरी कहानी


एंटरप्रेन्योर ईला बहल ने बताया कि आज समय एंटरप्रेन्योरशिप का है। वित्त मंत्री द्वारा आज दिए जाने वाले बजट में वुमन एंटरप्रेन्योर के लिए खास तोहफे होने चाहिए, जिससे महिलाएं सशक्त हो सकेंगी। महिलाओं को घर से बाहर निकालने और एक सशक्त समाज का निर्माण करने के लिए यह अहम कदम होगा।


शिक्षाविद ममता गोयल ने बताया कि किचन के बाद सबसे अधिक बजट बच्चों की एजुकेशन से बिगड़ रहा है। इस बजट में कुछ ऐसी पॉलिसी लाई जाएं, जिससे गवर्नमेंट स्कूल की दशा सुधर सके। वहां की एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूव हो। इससे महिलाओं का बजट बन सकेगा।