14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आधार कार्ड से लिंक किए जाएंगे ड्राइविंग लाइसेंस, यह है नया नियम

आधार कार्ड से जुडऩे के बाद निरस्त लाइसेंस दोबारा नहीं बन पाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 17 Jun 2019, 12:39 PM IST

 driving license

अब आधार कार्ड से लिंक किए जाएंगे ड्राइविंग लाइसेंस, यह है नया नियम

ग्वालियर। मध्य प्रदेश परिवहन विभागड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) को अब आधार कार्ड से लिंक करने जा रहा है। इसका मुख्य मकसद है कि लाइसेंस धारियों पर नजर रखना है। साथ ही अगर किसी हादसे के बाद चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाता है तो वह दोबारा उसे आसानी से बनवा लेता था। लेकिन आधार कार्ड से जुडऩे के बाद निरस्त लाइसेंस दोबारा नहीं बन पाएगा।

डीएल को आधार कार्ड से जोडऩे का अभियान प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा। इस तरह परिवहन विभाग वाहन चालकों पर पैनी नजर रख सकेगा। साथ ही समस्त डीएल आधार कार्ड से जुडऩे के बाद अगर कोई व्यक्ति लापरवाही से वाहन चलाकर तीन बार एक्सीडेंट करेगा, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया जाएगा।

हादसों की यह है मुख्य वजह
डीएल आधार कार्ड से जुडऩे के बाद अगर कोई व्यक्ति लापरवाही से वाहन चलाकर तीन बार एक्सीडेंट करेगा, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके बाद वह दूसरा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की कितनी ही कोशिश कर ले,लेकिन सफल नहीं हो पाएगा, क्योंकि आवेदन करने के बाद उसकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हादसों की मुख्य वजह है ड्राइविंग लाइसेंस का आसानी से बन जाना। आरटीओ कार्यालय के बाहर तैनात एजेंट लाइसेंस बनवाने वालों से मोटी रकम लेकर उनका काम करवा देते हैं।

नियमों में हो रहा है फेरबदल
अधिकारियों के अनुसार भारी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी नहीं है। इस वजह से सडक़ हादसे हो रहे हैं। इसके लिए अब ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सख्ती की जा रही है। नशे में एक्सीडेंट करने के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज होगा। सामान्य स्थिति में हादसा होने पर चालक का लाइसेंस तीन से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। तीन बार ऐसा होने पर लाइसेंस को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके बाद उसका लाइसेंस नहीं बन सकेगा।

स्कूल में भी पढ़ाया जाएगा
परिवहन विभाग के आला अधिकारियों की मानें तो सडक़ हादसों पर रोक लगाने के लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जागरूकता के लिए नए शिक्षण सत्र से 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में यातायात नियमों का अध्याय भी जोड़ा गया है। इससे युवाओं को यातायात के नियम-कायदे और सडक़ सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी मिलेगी।

दोबारा लाइसेंस नहीं बनवा सकेगा
मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्त शैलेन्द्र श्रीवास्तव का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से जोडऩे का प्लान है। इससे कोई भी ब्लैक लिस्टेड व्यक्ति दोबारा लाइसेंस नहीं बनवा सकेगा। आधार से लिंक होने पर सामान्य व्यक्ति बिना किसी परेशानी के लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेगा।