14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब देश के बडे शहरों में ग्वालियर का भी नाम, मिलेगी ये सुविधाएं

दक्षिण विधानसभा विकास यात्रा में पहली बार पहुंचे सिंधिया, देश के बड़े शहरों में शामिल होगा शहर

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior_city.jpg

ग्वालियर. केन्द्रीय मंत्री सिंधिया बुधवार को दक्षिण विधानसभा के वार्ड-46 के टापू मोहल्ला में विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ग्वालियर में विकास की बड़ी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर ग्वालियर के नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुई सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगी। आधुनिक एयरपोर्ट, एलीवेटेड रोड़, आधुनिक रेलवे स्टेशन, एक हजार बिस्तर का अस्पताल जैसी कई परियोजनाएं कुछ ही दिनों में पूर्ण होंगी। ग्वालियर का नाम भी देश के बड़े शहरों में शामिल होगा।

बुजुर्गों का सम्मान

ग्वालियर विधानसभा के वार्ड-16 में बुधवार को वार्ड 16 में एक करोड़ 81 लाख से अधिक के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया। बिरला नगर चंदनपुरा में बुजुर्गों का सम्मान किया। ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड-24 में बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने 20 लाख रुपए की सड़क एवं सीसीरोड का लोर्कापण, 52 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और आठ लाख रुपए के दो नलकूपों का लोकार्पण किया।

सिंधिया ने आंगनबाड़ी में बच्चों को पढ़ाया

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने महर्षि वाल्मीकि के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद उद्यान में स्थापित आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से चर्चा और उनको इतिहास पढ़ाया। बच्चों को फल भी बांटे। स्वच्छता दूतों का भी माला पहनाकर सम्मान किया और अच्छे कार्य के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।


दो चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण

महादजी सिंधिया एवं माधव महाराज प्रथम चौराहा का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने चौराहों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों के तहत इन दो चौराहों का सौंदर्यीकरण भी किया जाना है।