8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OKHI CYCLONE AFFECT: औखी के असर से हुई बारिश मौसम ने बदला रूख, अब मौसम विभाग ने की ये बड़ी भविष्यवाणी

ओखी चक्रवात तूफान की दस्तक का असर बुधवार को भी देखने को मिला। दिनभर छाए बादलों और सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई। वहीं शाम होते होते हल्की बूंदाबांदी शुरू हो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 7 Dec 2017, 10:32 AM IST

rain in city

ग्वालियर। ओखी चक्रवात तूफान की दस्तक का असर बुधवार को भी देखने को मिला। दिनभर छाए बादलों और सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई। वहीं शाम होते होते हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम से शुरू हुई बंूदाबादी देर रात तक जारी रही। रुक-रुक कर हो रही मावठा से जहां किसानों के चेहरे खिल गए वहीं शादी वाले घरों में मायूसी का माहौल रहा। रात तक 6.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम 13.0 डिग्री रहा।

इस तरह बदला मौसम
1 दिसंबर 23.1 - 9.1
2 दिसंबर 27.3 - 8.3
3 दिसंबर 26.9 - 7.7
4 दिसंबर 27.0- 9.0
5 दिसंबर 21.8 - 13.2
6 दिसंबर 23.4 - 13.0


शुक्रवार को खुलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे ने बतााया कि ओखी चक्रवात तूफान के चलते अगले चौबीस घंटे में बारिश हो सकती है। शुक्रवार से बादल साफ होने के बाद मौसम में एक बार फिर से बदलाव आएगा। च्

धुंध व कोहरे के चलते इन दिनों ट्रेनों के परिचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के लेट होने से दिनभर यात्री परेशान होते रहे। भोपाल की ओर से आने वाली जीटी ढाई घंटे, तमिलनाडु डेढ़ घंटे, साईं नगर कालका एक्सप्रेस 1.40 घंटा, गोंडवाना एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, उत्कल एक्सप्रेस 3.50 घंटा, मंगला 1.50 घंटा, केरला 2 घंटे, बुंदेलखंड 6.10 घंटा, हीराकुंड1.50 घंटा देरी से आई।


कोहरे से ट्रेनें लेट: ताज रही रद्द, छत्तीसगढ़ सुबह की शाम को आई
बुधवार को नईदिल्ली की ओर से आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटे 45 मिनट की देरी से आई। इसके साथ ही ताज एक्सप्रेस अप और डाउन की रद्द रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शिविर में हुआ 86 मरीजों का परीक्षण
ग्वालियर।कलेक्टर राहुल जैन के निर्देशन में ग्वालियर जिले के चार विकासखण्डों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हस्तिनापुर में शिविर लगाया गया, जिसमें कुल 86 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें चर्म रोग के 25 मरीजों का उपचार डॉ. ध्रुव प्रेमी द्वारा किया गया। तथा 17 कुष्ठ मरीजों का जल तेल उपचार कराया गया। दो हाई बीपी एवं तीन मधुमेह मरीजों का परीक्षण डॉ. प्रतीक दुबे ने किया।