2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊर्जा व प्रोटीन से भरपूर नारियल लड्डू

नारियल के लड्डू को किसी भी मौसम में बनाया जा सकता है। इन्हें १० दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

विधि : एक बाउल में चीनी की चाशनी बनाकर अलग रखेेंं। मावे को कढ़ाई में हल्का गुलाबी होने तक भूनें। गैस बंद कर मावे को हल्का ठंडा होने दें। इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल (कोटिंग के लिए थोड़ा पाउडर बचा लें), चाशनी, सूखे मेवे व इलायची पाउडर को मिला लें। थोड़े-थोड़े मिश्रण को हथेली पर लेकर लड्डू बनाएं। एक अलग प्लेट में नारियल पाउडर लेकर लड्डुओं की कोटिंग करें। इन्हें १० दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं।

सामग्री: कद्दूकस हुआ नारियल 2 कप, मावा 1 कप, चीनी 1 कप, 3 कप दूध, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा कप कटे सूखे मेवे।

ऊर्जा: एक लड्डू में १५० ग्रा. कैलोरी।

पोषक तत्त्व: आयरन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, सोडियम व पोटिशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हें किसी भी मौसम में बनाया जा सकता है।