ये नेता भी आ सकते हैं
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियां कराने एवं भीड़ जुटाने के लिए आधा दर्जन से अधिक राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता १३ या १४ को ग्वालियर आएंगे। इनमें भाजपा संगठन के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, भाजपा मप्र चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता व एक-दो केन्द्रीय मंत्री भी शामिल हैं।