16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजीयन कार्ड नहीं मिलने पर कर्मचारी से मारपीट,ऑफिस में भी तोडफ़ोड़

पंजीयन कार्ड नहीं मिलने पर कर्मचारी से मारपीट,ऑफिस में भी तोडफ़ोड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Jul 2018, 4:10 PM IST

youth assault

पंजीयन कार्ड नहीं मिलने पर कर्मचारी से मारपीट,ऑफिस में भी तोडफ़ोड़

ग्वालियर। श्हर में असंगठित श्रमिक पंजीयक धारियों के बिल माफी को लेकर लोग जल्द से जल्द श्रमिक योजना में पंजीयन कराने के लिए निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन कई दिन से ऑनलाइन पंजीयन का काम सर्वर डाउन होने से ठप हो गया है। इसके चलते लोगों को समय पर पंजीयन कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं। इसी को लेकर शनिवार को जोन क्रमांक 5 कांचमिल के कार्यालय पर वार्ड 17 निवासी जोनी राजावत पहुंचा और निगम कर्मचारी रवि कुमार से पंजीयन कार्य मांगने लगा।

जिस पर रवि ने सूची चेक कि तो पता चला कि पंजीयन कार्ड बनकर नहीं आया है। इस पर जोनी ने रवि को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। जिस पर रवि ने कहा कि सोमवार को आ जाना या निगम मुख्यालय चले जाओ पंजीयन कार्ड का पता करने। यह बात जोनी को पंसद नहीं आई और वह धमकी देकर चला गया। इसके कुछ देर बार वह अपने साथ 15 से 20 लड़के डंडे आदि लेकर पहुंचा और रवि को कार्यालय से खंीचकर मारपीट शुरू कर दी।

यह देख निगम कर्मचारी नीरज गांबड़े, विपिन राजपूत, गोरव गोस्वामी, जीतू, रामलखन, रघुवीर अपने साथी रवि को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कंप्यूटर पिं्रटर को फेंक दिया, कुर्सियों टेबलों को पलट दिया। रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज फाड़कर भाग गए।

इस आशय कि रिपोर्ट कर्मचारियों ने थाना मल्लगढ़ा मंें कराई है। इस दौरान निगम की ओर से जेडो राकेश कश्यप और उपायुक्त जागेश श्रीवास्तव आयुक्त विनेाद शर्मा के निर्देश पर एफआईआर कराने पहुंचे। तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया।

बहरहाल यह तनाव के हालात कई क्षेत्रीय कार्यालयों पर इस दौरान बने हुए हैं। इसके लिए जरूरी है कि कार्यालय के खुले और बंद होते समय वहां क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहें ताकि लोगों को सरकारी प्रक्रिया से अवगत कराया जा सके।