4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेंगे अच्छे अंक

बोर्ड परीक्षा की तैयारी... विशेषज्ञों ने दिए छात्रों को सुझाव, जो पढ़ा है उसका रिवीजन करें समय मिलने पर ही कुछ नया पढ़ें

2 min read
Google source verification
education.jpg

ग्वालियर. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए छात्र तैयारी में लगे हुए हैं। और अच्छे अंक पाने के लिए पुराने पेपर की तैयारी कर रहे हैं। छात्र तनाव न लें इसके लिए शहर के विशेषज्ञों ने छात्रों को दिए अपने सुझाव।

छात्रों पर दबाव न बनाएं
रिटायर्ड डायट ओमप्रकाश दीक्षित ने बताया, सबसे जरूरी काम, जो अभिभावक, शिक्षक और समबंधियों को करना चाहिए। परीक्षार्थी पर किसी तरह का दबाव न बनाए। आमतौर पर माता पिता अच्छे अंकत लाने पर उपहाकर देने का लालच देते हैं, जिस कारण छात्र तनाव में रहकर पढ़ाई करता है, जिससे वो विषय का गंभीरता से अध्ययन नहीं कर पाता। छात्र को पढ़ाई के साथ रिलीफ लेने के लिए म्यूजिक सुनना चाहिए चाहिए, और पूरी नींद लेनी चाहिए।

सोशल मीडिया से दूर रहें
पद्मा विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र शर्मा ने कहा, आजकल सबकुछ सोशल मीडिया पर उपलब्ध रहता है, इसलिए छात्र अध्ययन के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं, लेकिन मोबाइल से अध्ययन करने से ध्यान बंटता है। इसीलिए जितना हो सके किताबों से ही अध्ययन करना चाहिए। छात्रों को किताबों में महत्वपूर्ण प्रश्नों को चिन्हित कर उनका दोस्तों के साथ टेस्ट भी लेते रहना चाहिए, जिससे परीक्षा की अच्छी तैयारी होती है।

कुछ नया न पढ़ें
एक्सीलेंस स्कूल मुरार के पूर्व प्राचार्य जेपी मौर्य ने बताया, छात्रों ने जितना पहले पढ़ा है, उसी का अभ्यास करें। कुछ नया उसी स्थिति में पढ़ें, जब समय अधिक हो। छात्र ने जिन सवालों की अच्छी तैयारी की होती है, वो उसे छोडकर नए प्रश्नों पर अधिक ध्यान लगाना शुरू कर देता है। जिस कारण छात्रों को पुराना रिवाइज किया हुआ भी ध्यान नहीं रहता। वहीं किसी भी विषय के लिए पर्याप्त समय देने के बजाए, उसका कम समय में अध्ययन करें।

पद्मा विद्यालय के व्याख्याता भूपेन्द्र सिकरवार छात्रों को जो प्रश्न मुश्किल लगते हैं, उनका अधिक रिवीजन करना चाहिए। थ्योरी प्रश्नों को बार बार लिखने से अच्छी प्रैक्टिस होती है। इस लिहाज से महत्वपूर्ण प्रश्नों का नोट्स बनाकर उन्हें उन्हें बार बार पढ़े। वहीं पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को भी हल करते रहें। लेकिन इस दौरान समय का भी ध्यान रखें। कम समय में जो विषय अधिक महत्वपूर्ण हो, उसके अध्ययन पर विशोष ध्यान देँ।

Story Loader