14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस चौकसी करती रही सिपाहियों से बोले हत्यारोपी बाहर जा रहे हैं, चकमा देकर फरार

हत्यारोपियों पर 10 हजार का इनाम, डीआईजी, एसपी ने परिजन से की मुलाकात, फिर उठे हत्या को लेकर सवाल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 12 Jul 2019, 11:39 AM IST

property dealer murder case

पुलिस चौकसी करती रही सिपाहियों से बोले हत्यारोपी बाहर जा रहे हैं, चकमा देकर फरार

ग्वालियर. प्रॉपर्टी कारोबारी पंकज सिकरवार की हत्या में पुलिस पर उंगलियां उठ रही हैं, पंकज के मर्डर के तुरंत बाद परिजन ने बेबाक बोला था कि तीन महीने पहले ही पुलिस अफसरों को बता चुके थे दुश्मन पीछे पड़े हैं हत्या कर सकते हैं । अब एक और चूक सामने आई है। पंकज की हत्या में नामजद रमन चौहान और संजय तोमर 24 घंटे पुलिस की निगरानी में होने के बावजूद दोनों फरार हो गए। बुधवार को उनकी निगरानी में आरक्षक राकेश खरे और कमल की डयूटी थी। दोनों सुरक्षाकर्मियों ने अधिकारियों को बताया कि रमन और संजय ने कहा था कि हम बाहर जा रहे हैं, तुम्हारी जरूरत नहीं है, इसलिए उन्हें जाने दिया।

इसे भी पढ़ें : घर के दरवाजे पर दूल्हा का हो रहा था स्वागत, तभी हुई हर्ष फायर, शादी में मची भगदड़

दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर किस वक्त फरार हुए इसका खुलासा नहीं किया जा रहा है। जबकि दूसरी कहानी सामने आई है कि दोनों आरोपी शहर से बाहर निकलने तक सुरक्षाकर्मियों को साथ ले गए थे। पंकज के परिजन का कहना है सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों से ही उन्हें दबोचने के लिए कहा जाता तो दोनों पकड़ जाते। चूक का फायदा उठाकर आरोपी हाथ से निकल गए। उधर एएसपी पंकज पांडेय का कहना है कि एफआईआर में आरोपियों के नाम खुलासा होने पर उन्हें तलाशा था लेकिन आरोपी फरार हो गए। पंकज की हत्या करने वालों की पहचान के लिए गुरुवार को वैष्णोपुरम के दूसरे रास्तों पर लगे सीसीटीवी भी सर्च किए गए।

इसे भी पढ़ें : सावन में बन रहे हैं कई विशेष योग, इन जातकों पर जमकर होगी धन की वर्षा

इसमें दोनों शूटर पैदल आते दिखे हैं। दोनों के चेहरे खुले हैं इससे जाहिर है कि हत्यारे भाड़े पर शहर के बाहर से बुलाए गए थे। इसलिए उन्हें पहचाने जाने का डर नहीं था। फुटेज से हत्या में गुंडे परमाल की मौके पर मौजूदगी भी सामने आई है, हत्या के बाद वह सफेद बाइक से एक शूटर को साथ ले जाता दिख रहा है। पहचान छिपाने के लिए उसने हेलमेट लगा रखा था।

इसे भी पढ़ें : शाम को जाना थी बारात, विवाद ने छीन ली परिवार की खुशियां

यूपी के शूटर्स पर शक
पंकज सिकरवार की हत्या करने वाले शूटर्स कौन हैं, उनकी पहचान के लिए गुरुवार को दिनभर मशक्कत चलती रही। डीआईजी एके पांडेय, एसपी नवनीत भसीन ने दोपहर को हजीरा थाने पहुंचकर पंकज के परिजन से बात की। अब पंकज के गदाईपुरा घर पर पहरा बैठा दिया गया है। शाम तक पुलिस के पास इनपुट था कि परमाल तोमर ने हत्या में यूपी के शूटर्स का इस्तेमाल किया है। उत्तरप्रदेश के कुख्यात अपराधी सोनू गौतम से परमाल का याराना आशंका है कि शूटर्स उसकी गैंग के हो सकते हैं। दूसरे शूटर को बाइक पर बैठा कर ले जाने वाले बदमाश की पहचान नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें : टूरिस्ट विलेज में 1 लाख 17 हजार की रिश्वत लेते सीएमओ रंगे हाथ गिरफ्तार, VIDEO

खतरे का हवाला देकर ली थी सुरक्षा
पंकज की हत्या में आरोपी रमन सिकरवार और संजय तोमर के शामिल होने से पुलिस के खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़ा हुआ है। 16 महीने पहले अभिषेक तोमर की हत्या के बाद रमन और संजय को पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। क्योंकि दोनों अभिषेक तोमर की हत्या में गवाह थे। दोनों ने हवाला दिया कि उन्हें अभिषेक की हत्या करने वालों से जान का खतरा है। उसके बाद से लगातार पुलिस उनकी निगरानी कर रही थी।

पैदल आए, गोलियां चलाकर बाइक से भागे
पंकज सिकरवार की हत्या के बाद दोनों शूटर्स बाइक पर बैठकर भागे थे, इस दौरान रास्ता खाली कराने के लिए लगातार गोलियां चलाते जा रहे थे। इससे बस्ती में दहशत हो गई थी। इस फुटेज में एक शूटर को बाइक पर बैठाकर गुंडा परमाल तोमर ले जाता दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त परमाल ने वही कपड़े पहने थे , जिन्हें पहन कर दो दिन पहले उसने अपनी फेसबुक की प्रोफाइल अपडेट की थी। हेलमेट लगाए होने के बावजूद कपड़ों और हुलिया से उसे पहचान लिया है। मुरैना, अंबाह में उसके सुरक्षित ठिकाने पता चले हैं वहां उसे तलाशा जा रहा है।

फुटेज में इस तरह दिखे शूटर

तलाश में तीन पुलिस पार्टियां
ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने हत्यारोपियों पर 10 हजार का इनाम किया है, वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश में तीन पुलिस पार्टियां शहर के बाहर भी रवाना की गई है। उनसे कुछ इनपुट मिला है। घटनास्थल के आसपास के फुटेज भी सर्च किए जा रहे हैं।