ग्वालियर। जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग मुरैना द्वारा पिछले एक माह से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा था। खेल में पूरे समय अव्यवस्थाएं रहीं,उसको लेेकर पूर्व में क्षेत्रीय विधायक रघुराज कंषाना नाराजगी व्यक्त कर चुके थे। इसलिए उनको खुश करने के लिए जिला खेल अधिकारी ने उनके मुख्य आतिथ्य में सुबह स्टेडियम में खिलाडिय़ों को टी शर्ट बंटवा दीं और विधायक के निकलते ही खिलाडिय़ों से टी शर्ट वापस ले ली गई अब इन टी शर्ट को समापन के समय किसी अधिकारी के हाथों बंटवाया जाएगा।