24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने गरमाई सियासत,सवा दो घंटे के रोड शो से भाजपा में हडक़ंप

राहुल ने गरमाई सियासत,सवा दो घंटे के रोड शो से भाजपा में हडक़ंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 16 Oct 2018, 11:16 AM IST

rahul gandhi

राहुल ने गरमाई सियासत,सवा दो घंटे के रोड शो से भाजपा में हडक़ंप

ग्वालियर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार शाम को शहर में सवा दो घंटे तक रोड शो कर विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसियों में जोश भरा और परिवर्तन की फिजा बनाने की कोशिश की। वह शाम 5.52 बजे अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद खुली बस में बनाए गए संकल्प रथ में सवार होकर निकले, उनके साथ कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ रहे।

यह भी पढ़ें : Breaking : राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के तीन दिग्गज नेता,मोदी सरकार में हडक़ंप

रोड शो दाल बाजार, नया बाजार, महाराज बाड़ा, सराफा, शिंदे की छावनी, नौगजा रोड होते हुए फूलबाग मैदान स्थित सभा स्थल पर समाप्त हुआ। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने दिया तथा आभार पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने व्यक्त किया। संचालन बाल खांडे ने किया। मंच पर राष्ट्रीय सचिव गोविंद राजपूत, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Breaking : राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,भाजपा में खलबली,चुनाव में भाजपा को होगी मुश्किल

राहुल से मिलवाया
राहुल गांधी के साथ चल रहे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुरक्षा घेरे को तोडक़र चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक पदाधिकारी को बुलवाया और राहुल से मिलवाया। उधर राहुल गांधी ने दो स्थानीय नेताओं को भी अपने पास बुलवाया।

यह भी पढ़ें : राहुल के सामने कांग्रेस की दिग्गज विधायक ने उठाई सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग,कांग्रेस में खुशी की लहर

बाबा अचलनाथ का आशीर्वाद लिया, पांच सौ रुपए चढ़ाए, मोती मस्जिद में किया सजदा
रोड शो से पहले राहुल गांधी अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा अचलनाथ का आशीर्वाद लिया। यहां वह शाम 5.35 बजे पहुंचे, उनके साथ पूर्व केंद्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ थेे। उन्होंने यहां बाबा अचलनाथ का स्वास्ति वाचन किया, उसके बाद रूद्र सूक्त से अभिषेक किया फिर पूजा-अर्चना के बाद 500 रु. भी चढ़ाए। रोड शो पूरा होने के बाद वे फूलबाग स्थित मोती मस्जिद और गोपाल मंदिर भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : राधे ने भाजपा को दिया झटका वापस आए गुरुदेव,कांग्रेस में खुशी,भाजपा को चुनाव में होगी मुश्किल

पुजारी मायूस
मंदिर में पूजा पुजारी छोटेलाल शुक्ला और गगन कटारे ने कराई। दक्षिणा नहीं मिलने से पुजारी मायूस दिखे मंदिर में जाने से रोकने पर अचलेश्वर न्यास ट्रस्ट के सूचना सचिव वैभव सिंघल ने हंगामा कर कहा पदाधिकारी बाहर खड़े हैं और जिनके नाम नहीं हैं वह अंदर जा रहे हैं।

राहुल की सुरक्षा में सेंध, गाड़ी पर चढक़र मिलाया हाथ
राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए पुलिस के अलावा एसपीजी की टीम भी तैनात थी, इसके बावजूद नया बाजार में एक समर्थक पुलिस और एसपीजी के जवानों को चकमा देकर राहुल गांधी की गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया और उनसे हाथ मिलाकर गाड़ी पर लटका रहा। उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे नीचे उतारा। समर्थक की इस हरकत ने राहुल की सुरक्षा के इंतजामों की खामियों को उजागर कर दिया।