शहर में झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो
ग्वालियर। आखिरकार इंतजार के बाद रविवार की शाम को झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तीखे रहे और तेज धूप व उमस के चलते लोग पसीने-पसीने होते रहे। लेकिन शाम चार बजे बादलों के एकदम से बारिश आने की उम्मीद बंध गई और शाम पांच बजे से शहर में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
यहा बता दें कि करीब 10 पहले अच्छी बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट आई थी और मौसम सुहावना हो गया था पर बीच में पानी न गिरने से उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। लेकिन आज शाम को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।