11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और उमा भारती पहुंची सिंधिया महल, राजमाता को दी श्रद्धांजलि

Rajmata Madhavi Raje Scindia tribute: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, उमा भारती ग्वालियर के सिंधिया महल (Jay Vilas Palace) पहुंचे..

2 min read
Google source verification
jyotiraditya Scindia

Gwalior News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma) और मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती (EX CM Uma Bharti) केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की मां और सिंधिया घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया (Rajmata Madhavi Raje Scindia) के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने रविवार को ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं भी व्यक्त कीं । बता दें कि राजमाता के निधन के बाद से लगातार राजनीतिक हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने ग्वालियर पहुंच रही हैं।

सिंधिया को कभी मां की कमी नहीं खलने दूंगी- उमा भारती


राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने पहुंची उमा भारती को ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया महल के अंदर ले गईं जहां उमा भारती ने राजमाता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। उमा भारती ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के बाद कहा है कि वो वैसे भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना बेटा मानती हैं और उनके प्रति स्नेह रखती हैं। इसलिए इस घड़ी में परिवार के साथ बैठने के लिए आई हूं। उमा भारती ने आगे कहा कि मैं सिंधिया को यह बताने आई हूं कि उन्हें मां का अभाव कभी खलने नहीं दूंगी।
यह भी पढ़ें- Indore Satta Bazar: फलोदी के बाद इंदौर सट्टा बाजार ने मचाई खलबली, रिजल्ट से पहले भाजपा की सीटों की भविष्यवाणी


15 मई को दिल्ली AIIMS में हुआ निधन


बता दें कि सिंधिया राजघराने राजमाता और ज्योतिरादित्य सिंधया की मां माधवी राजे सिंधिया ( rajmata madhavi raje scindia ) का 15 मई की सुबह दिल्ली एम्स (AIIMS) में इलाज के दौरान निधन हो गया था। माधवी राजे सिंधिया कई दिनों से बीमार थीं और उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था वहीं पर उन्होंने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी।
यह भी पढ़ें- Beer Drinking: बीयर पीने के बाद हेड कॉन्स्टेबल और आरक्षक की मौत, हर कोई है हैरान