
Raksha Bandhan 2018 : राशि के अनुसार बहन भाई की कलाई पर बांधे इस कलर की राखी,भाई हो जाएगा मालामाल
ग्वालियर। भाई-बहन के प्यार का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन रविवार को मनाया जाएगा,इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विभिन्न प्रकार की खूबसूरत राखियों से बाजार सजे हुए हैं। बहनों के राखियां खरीदने के लिए पहुंचने से बाजारों में अच्छी चहल-पहल है। इस बार रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा नहीं होगी। पंडित विद्यासागर शास्त्री का कहना है कि चार साल बाद ऐसा मौका आ रहा है जब रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा के असर से मुक्त होगा।
भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करके भाई की राशि के अनुसार राखी बांधना शुभ होगा। पंडितों के मुताबिक रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर उसकी राशि के स्वामी के कलर के अनुसार राखी बांधना ज्यादा शुभ होगा।
किस कलर की राखी बांधें
मेष: इसका स्वामी ग्रह मंगल है, इसलिए इस राशि के भाई को लाल रंग की राखी बांधना शुभ होगा।
वृषभ: इसका स्वामी ग्रह शुक्र है, इसलिए नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।
मिथुन: इसका स्वामी बुध है, इसलिए हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।
कर्क: इसका स्वामी चंद्रमा है, इसलिए पीले सफेद रंग की राखी बांधें।
सिंह: इसका स्वामी सूर्य है, इसलिए सुनहरी पीली या गुलाबी रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।
कन्या: इसका स्वामी बुध है, इसलिए सफेद रंग या हरे रंग की राखी बांधना सही है।
तुला: इसका स्वामी शुक्र है, इसलिए सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।
वृश्चिक: इसका स्वामी मंगल है, इसलिए लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधें।
धनु: इसका स्वामी बृहस्पति है, चंदन की राखी बांधें।
मकर: इसका स्वामी ग्रह शनि है, गहरे नीले रंग की राखी बांधें।
कुंभ: इसका स्वामी शनि है, इसलिए नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा।
मीन: इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। इसलिए पीले रंग की राखी बांधना शुभ है।
यह है मुहूर्त
पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर शाम 4.30 से शाम 6 बजे तक राहु काल रहेगा। इस दौरान राहु काल में राखी नहीं बांधना चाहिए। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5.29 से शाम 5.12 बजे तक है। पूर्णिमा तिथि 25 अगस्त को दोपहर 3.16 बजे शुरू होकर 26 अगस्त को शाम 5.25 बजे तक रहेगी। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5.59 से शाम 5.12 बजे तक है। इसके बाद राहुकाल लग जाएगा। इस दौरान बहन को भाई की कलाई पर राखीं नहीं बांधनी चाहिए।
Published on:
25 Aug 2018 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
