diwali 2018 : 59 साल बाद दीपावली पर बन रहा है ऐसा योग,इन राशियों की चमकेगी किस्मत
ग्वालियर। दीपावली पर इस वर्ष बेहद ही खास योग बन रहा है। इस बार 59 साल बाद पर्व गुरु और शनि के एक साथ दुर्लभ योग में बनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित जीएम हिंगे ने बताया कि दीपावली पर गुरु ग्रह मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में रहेगा। मंगल ग्रह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में रहेगा। शनि ग्रह के स्वामित्व वाली राशि धनु में रहेगा।
यह तीन ग्रह एक दूसरे की राशि में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र इस राशि में होने से मालव्य योग बना रहा है। इस योग में शरू किए गए कामों में धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस वजह से दीपावली पर की गई पूजा शुभ फल प्रदान करेगी।
व्यापार शुरू करने के लिए शुभ मंगल अपनी स्वयं की राशि में है। साथ में बृहस्पति का संचरण हो रहा है, जो व्यापार के लिए दीपावली के अवसर पर शुभ संयोग बना रहा है।
ये है योग पंडित सतीश सोनी ने बताया कि 1 नवंबर 1959 को दीपावली पर गुरु वृश्चिक में,शनि धनु राशि में था। जब बुधवार को दीपावली आती है तो ये बहुत ज्यादा शुभ फल प्रदान करने वाली मानी जाती है और इस बार दीपावली 7 नवंबर की है।
ऐसे में ये योग व्यापार शुरू करने के लिए बहुत शुभ रहता है। व्यापार में लगातार उन्नति के योग बनते हैं। योग में शुरू किए गए काम ऐश्वर्य, धन और सुख प्रदान करते हैं।