16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके लिए कौन सा ग्रह शुभ है और कौन सा अशुभ,डेली लाइफ में मिलते है इसके संकेत

आपके लिए कौन सा ग्रह शुभ है और कौन सा अशुभ,डेली लाइफ में मिलते है इसके संकेत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 22 Jun 2018, 1:59 PM IST

Different Houses

आपके लिए कौन सा ग्रह शुभ है और कौन सा अशुभ,डेली लाइफ में मिलते है इसके संकेत

ग्वालियर। शास्त्रों के अनुसार ग्रहों का मानव के जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आकाश मंडल में विचरण कर रहे ग्रहों के प्रभाव का मानव प्रकृति पर भी असर देखा जाता है। मनुष्य,पशु-पक्षी, वनस्पति और हर एक सजीव-निर्जीव पर ग्रहों का अच्छा-बुरा असर देखने को मिलता है। साथ ही जन्मकुंडली में छपे ग्रह और उनके परस्पर क्रास से बनने वाले शुभ व अशुभ योग और ग्रहों की वक्री व मार्गी स्थिति का असर मनुष्यों के डेली लाइफ पर भी देखा जाता है।

पंडित श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि ज्योतिष में कुल 9 ग्रह हैं और सभी ग्रहों का असर अलग-अलग होता है। कुंडली में जिस ग्रह की जैसी स्थिति होती है,वैसा ही असर हमारे जीवन पर पड़ता है। ग्रह की शुभ-अशुभ स्थिति का संकेत हमें डेली लाइफ में भी मिलते हैं। पंडित सतीश सोनी के अनुसार कुंडली के शुभ ग्रह अनुकूल स्थितियों में जातक के लिए शुभ समाचार तथा कुंडली के अशुभ ग्रह या शुभ ग्रहों के प्रतिकूल स्थितियों में होने पर जातक के लिए अशुभ समाचार लेकर आते हैं।

इसलिए,ग्रहों के खराब असर से मनुष्यों को सुरक्षित रखने के लिए ऋषि-मुनियों ने ज्योतिष शास्त्र में अनेक ज्योतिषीय उपायों द्वारा मानव कल्याण के रास्ते बताएं हैं। जिनके करने से मनुष्य को राहत मिलती है और उसके काम भी सही हो जाते हैं। ग्रहों की शांति के लिए विशेष रत्नों के साथ-साथ अनिष्टकारी ग्रहों के निराकरण के लिए विशेष मंत्र जाप करने से जातक स्वयं इन उपायों को कर सकता है जिसके कई लाभ भी देखें जा सकते हैं।


पंडित सतीश सोनी और पंडित श्यामसुंदर ने ग्रहों के कुछ उपाय बताए हंै जिनके करने से जातक को राहत मिल सकती है। साथ ही कई लाभी भी मिल सकते हैं।

सूर्य - सूर्य ग्रह वाले जातकों को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है। यदि यह ग्रह अशुभ हो तो इस ग्रह से जुडें लोगों को आंखों से जुड़ी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है।

चंद्र -यदि कुंडली में चंद्र की शुभ स्थिति हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से स्थिर रहता है। चंद्र अशुभ होने पर व्यक्ति का मन बहुत चंचल होता है।

मंगल -इस ग्रह के शुभ होने पर व्यक्ति को जमीन संबंधी कामों में विशेष लाभ मिलता है। माता की ओर से पूरा सहयोग मिलता है और यदि ये ग्रह अशुभ हो तो विवाह के बाद परेशानियां आती हैं।

बुध -जातक का यदि बुध ग्रह शुभ है हो तो व्यक्ति का दिमाग बहुत तेज चलता है। इसके अशुभ होने पर व्यक्ति बुद्धि से संबंधित कामों में सफल नहीं हो पाता है।

गुरु -गुरु ग्रह की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति धार्मिक कार्यों में लगा रहता है। व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में लाभ कमाता है। वहीं ग्रह के अशुभ होने पर कड़ी मेहनत के बाद ही किसी काम में सफलता मिलती है।

शुक्र - इस ग्रह के शुभ होने पर जातक को सभी भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं। व्यक्ति ऐश और आराम के साथ रहता है। इसके अशुभ होने से व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा रहता है।

शनि -जिस जातक के लिए शनि शुभ है,उन्हें मशीन से संबंधित कामों में लाभ मिलता है। यदि ये ग्रह अशुभ हो तो व्यक्ति दुर्भाग्य का सामना करता है।

राहु और केतु -जिन जातकों की कुंडली में दोनों शुभ स्थिति में होते हैं,वे रहस्यमयी होते हैं और कई उपलब्धियां हासिल करते हैं। जबकि इन ग्रहों के अशुभ होने से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है।