बच्चों को डेढ़, ढाई और साढ़े तीन माह की उम्र में वैक्सीन की पांच-पांच बूंद पिलाई जाती हैं। जिले में साल भर में करीब 40 हजार बच्चे जन्म लेते हैं। इसमें से हर रोज करीब 10 हजार बच्चों को इस वैक्सीन की जरूरत पड़ती है, लेकिन वैक्सीन न होने के कारण परिजनों को बाजार से टीके लगवाने पड़ रहे हैं, इससे आर्थिक भार पडऩे से लोग परेशान हैं।