इस वर्ष के श्रावण मास में किसी भी सोमवार को कोई विशिष्ट योग नहीं बना है। शिव पूजन के लिए सभी सोमवार अनुकूल हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में हरियाली अमावस्या गुरुवार 1 अगस्त को मनाई जाएगी, नाग पंचमी पूजा व्रत पर्व पंचमी सोमवार 5 अगस्त को मनेगा। श्रावण कृष्ण पक्ष का एकादशी व्रत 28 जुलाई रविवार को सभी अर्थात स्मार्त एवं वैष्णव का होगा। दूसरे दिन शाम प्रदोष लगेगा अत: दूसरे दिन प्रात: व्रत पारण करना उचित रहेगा। 29 जुलाई सोमवार को भगवान शिव का प्रदोष व्रत रहेगा। यश सोम प्रदोष होने से भगवान शिव पूजन करने के लिए विशिष्ट पर्व मान्य होगा।