
फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने दिखाई ताकत,हर आने-जाने वाले पर नजर,शहर में भारी अलर्ट
ग्वालियर। एससी,एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सामान्य और पिछड़ा वर्ग के स्वाभिमान सम्मेलन से माहौल नहीं बिगड़े इसलिए पुलिस फिर अलर्ट हो गई है। सोमवार को पुलिस ने सिरोल से लेकर गोला का मंदिर इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगों को बताया कि हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि शहर में सुरक्षा का इंतजाम पुख्ता हैं। आने जाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।
नाकों पर निगरानी,शहर में फोर्स तैनात
स्वाभिमान सम्मेलन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसलिए फूलबाग के अलावा शहर के उन सभी इलाकों में फोर्स लगाया गया है जहां से बाइक रैली गुजरेगी।
2700 शस्त्र लाइसेंस 11 सितंबर तक निलंबित
जुलूस और प्रदर्शन में हथियारों का उपयोग प्रतिबंधित रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अशोक वर्मा ने जिले के 2700 से अधिक शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर शस्त्र प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
मंगलवार को कई संगठनों द्वारा एकत्रित होकर शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली के दौरान शस्त्र ले जाने का अंदेशा था, इसको ध्यान में रखकर डीएम ने आयुध अधिनियम 1951 के तहत 4सितंबर से लेकर 11 सितंबर की रात 12 बजे तक सभी शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
इनको रहेगी छूट
एडीएम संदीप केरकेट्टा ने बताया कि शस्त्र प्रतिबंध आदेश से सुरक्षा संबंधी कार्यों में लगे जवान प्रभावित नहीं होंगे। इसके अलावा हाईकोर्ट, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, प्रशासनिक अधिकारी, शासकीय अभिभाषक, पुलिस, सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, अद्र्धसैनिक बल सहित वीआइपी पर प्रतिबंध आदेश लागू नहीं होंगे।
Updated on:
04 Sept 2018 01:12 pm
Published on:
04 Sept 2018 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
