ग्वालियर। यदि आप शनिदोष से परेशान हो और छुटकारा पाना चाहते हो तो इस बार की शनि अमावस्या आपके लिए काफी लाभदायक है। क्योकि इस बार शनि अमावस्या पर विशेष संयोग बनने जा रहा है। पंडित सतीश सोनी ने बताया कि इस बार 11 अगस्त को शनिवार के दिन अमावस्या पडऩे जा रही है,साथ ही इसी दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा। इसके अलावा इस दिन हरियाली अमावस्या का त्योहार भी है। उन्होंने बताया कि ज्योतिष में शनिवार के दिन पडऩे वाली अमावस्या का विशेष महत्व होता है। जिसे शनैश्चरी अमावस्या कहा जाता है। शास्त्रों में शनि अमावस्या का विशेष प्रभाव पड़ता है जिसकी कुंडली में शनि की अशुभ छाया और पितृ दोष होता है यदि वह जातक इस दिन ये उपाय करें तो इनके करने से यह दोष कम हो जाता है।