अपर कलेक्टर एसके मिश्रा, एएसपी अनुराग सुजानिया, एसडीएम उमेशप्रकाश शुक्ला सहित अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी रख रहे थे। शनिवार को आधी रात तक स्नान, दर्शन और पूजन का सिलसिला चलता रहा। शनिदेव के दर्शन के बाद, गुप्त गंगा, राधाकृष्ण मंदिर, काली मंदिर, गणेश मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर भक्तों ने बाहर निकलकर भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।