23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल के रोड शो का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देंगे जवाब,यह है पूरा प्लान

राहुल के रोड शो का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देंगे जवाब,यह है पूरा प्लान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 19 Oct 2018, 3:55 PM IST

BJP

bjp congress leader win election from cheating

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव में अपने-अपने दल का माहौल बनाने की कवायद कांग्रेस और भाजपा ने शुरू कर दी है। बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ग्वालियर में रोड शो और सभा का जवाब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा से देने की भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह यात्रा शहर में २४ अक्टूबर को आएगी। इसकी तैयारियों के लिए भाजपा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन या बैठक के जरिए चर्चा करेगी। बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां आकर ग्वालियर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया था, इसके साथ ही मंदिर,मस्जिद, गुरुद्वारे जाकर पूजा-अर्चना भी की थी।

यह भी पढ़ें : अब चुनाव लडऩे से पहले प्रत्याशी को देनी होगी यह परीक्षा,ये है नया नियम

फूलबाग पर रोड शो के बाद मुरैना,श्योपुर में भी कई कार्यक्रम किए थे,जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह सा भर गया था, इसके साथ ही टिकट के दावेदार भी पूरी तरह सक्रिय हो गए थे।दावेदारों ने समर्थकों के साथ राहुल व सिंधिया का स्वागत कर शक्ति का प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें : दशहरे से लेकर दिवाली तक इन 5 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ,जानिए कहीं ये आपकी राशि तो नहीं

सूत्र बताते हैं रोड शो और सभा की रिपोर्ट से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की धडक़नें तेज हो गई हैं। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा 24 अक्टूबर को आने की घोषणा हो गई है। यह यात्रा ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के बेरजा गांव से शुरू होगी। वहां से ग्वालियर शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के व्यस्ततम बाजारों से निकलेगी। इस यात्रा के दौरान भाजपा के भी टिकट के दावेदार स्वागत के बहाने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर भाजपा के दिग्गज नेताओं की पकड़ ढीली,चुनाव में होगी बड़ी मुश्किल

कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज
यात्रा का भव्य स्वागत हो और राहुल गांधी के रोड शो और सभा से अधिक भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत 21 अक्टूबर को मनोरंजनालय में पोलिंग बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत तैयारियों पर चर्चा होगी, जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Breaking: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन,कांग्रेस में शोक की लहर,चुनाव में होगी मुश्किल

एक-दो दिन में घोषित होगा रूट
यात्रा के प्रभारी जयसिंह कुशवाह के अनुसार 24 अक्टूबर को ग्वालियर में शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा तो आ रही है, इसका जो रूट रहेगा, उसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपाइयों की मंशा है कि यह यात्रा भी उन्हीं क्षेत्र से निकाली जाए जहां से राहुल गांधी रोड शो के जरिए निकले थे।