19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / बड़ी खबर : शहीद जितेंद्र की पत्नी को सीएम शिवराज ने दिया एक करोड़ का चेक,परिजनों को भी किया सम्मानित,See video

बड़ी खबर : शहीद जितेंद्र की पत्नी को सीएम शिवराज ने दिया एक करोड़ का चेक,परिजनों को भी किया सम्मानित,See video

नक्सलियों के हमले में शहीद जितेंद्र की पत्नी को सीएम शिवराज ने दिया एक करोड़ का चेक,परिजनों को भी किया सम्मानित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 14 Aug 2018, 1:51 PM IST

Shivraj Singh Chouhan

बड़ी खबर : शहीद जितेंद्र की पत्नी को सीएम शिवराज ने दिया एक करोड़ का चेक,परिजनों को भी किया सम्मानित,See video

ग्वालियर/भिण्ड। शहीद सम्मान दिवस पर शहर के निराला रंग बिहार परिसर में सुबह ११ बजे शहीद जितेंद्र सिंह राजावत के परिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नक्सली हमले में शहीद हुए दीपेंद्र सिंह कुशवाह के परिजनों से मुलाकात की तथा उनके पिता रामवीर सिंह को एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया तथा परिजनों को हर संभव सहायता दिए जाने का भरोसा दिलाया। उसके बाद मेला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 119 पुलिस और सैनिक बल और सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें : बालक का अपहरण कर कुकर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा

कार्यक्रम में डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला मुख्य सचिव बीपी सिंह,विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह,विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी,सांसद डॉक्टर भागीरथ समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आपको बता दें कि जितेन्द्र सिंह राजावत छत्तीसगढ के सुकमा जिले में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़ें : यहां लड्डू गोपाल पी रहे है दूध,हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त,देखे वीडियो

जिनकी शहादत पर चैक के माध्यम से एक करोड़ रुपए की धनराशि परिजनों को दी जाएगी। इस मौके पर कारगिल युद्ध के दौरान जितने भी सैनिक शहीद हुए थे उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भिण्ड के बाद करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें : Hariyali Teej 2018 : पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

नक्सलियों ने सड़क पर बिछा दी थी माइन्स
जितेंद्र सिंह राजावत अपने करीब डेढ़ दर्जन साथियों के साथ छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 13 मार्च को सर्चिंग पर निकले हुए थे। तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया था। दरअसल नक्सलियों ने जमीन के अंदर बम बिछा दिए थे जिस पर सीआरपीएफ के वाहन का पहिया गुजरते ही ब्लास्ट हो गया था।

यह भी पढ़ें : Hariyali Teej 2018 : हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये छह काम,वरना हो सकता है नुकसान

जितेंद्र सिंह राजावत के साथ उनके आठ अन्य साथी सहित कुल नौ जवान शहीद हो गए थे। जितेंद्र सिंह राजावत शहीद होने से एक माह एक माह पहले अपने बीवी बच्चों के साथ छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर पहुंचे थे।