28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुतला फूंका एसआई झुलसा, 18 पर 307 का केस

पेट््रोल से भरा था पुतलातीन पुतले फूंकने के बाद नहीं माने थे प्रदर्शनकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Punit Shrivastava

•

Updated: 1 Feb 2022, 1:32 AM IST

Protesters did not agree after burning three effigies

पुतला फूंका एसआई झुलसा, 18 पर 307 का केस

ग्वालियर। प्रदेश सरकार पर दमनकारी नीतियों का आरोप लगाकर फूलबाग पर सीएम का पुतला फूंक रहे एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं को रोकने में एसआई दीपक गौतम झुलस गए। एसआई ने जिस पुतले को प्रदर्शन कारियों से छुडाने की कोशिश की उसे प्रदर्शनकारी पेट््रोल से तरबतर कर लाए थे। एसआई के छीनते ही उस पर जलती माचिस फेंक दी। उसमें उठीं लपटों की चपेट में आने से एसआई गौतम ४५ प्रतिशत झुलस गए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सहित ६ नामजद और १२ अन्य पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

सोमवार को शहर कांग्रेस के नेता फूलबाग पर धरना देने इक्टठा हुए थे। विरोध की वजह हजीरा सब्जीमंडी को जमींदोज करना और उसे रोकने पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा को गिरफ्तार करना बताया था। आंदोलन को जोर देने के लिए एनएसयूआई भी साथ आ गई। प्रदर्शन कारियों ने प्रदेश सरकार को दमनकारी बताकर उसके पुतले फूंकने का ऐलान किया। पुतला दहन को रोकने के लिए पुलिस भी फूलबाग चौराहे पर इक्टठा हो गई। लेकिन एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं की जिद थी पुतला तो फूलबाग चौराहे पर ही फूंकेंगे। पुलिस की तैयारी देखकर प्रदर्शनकारी चार पुतले लाए थे। इनमें दो पुतले चौराहे से कुछ दूरी पर फूंकने की कोशिश की तो उसे पुलिस ने छीन लिया। दूसरे पुतले पर वाटर केनन केनन से पानी फेंककर बेकार कर दिया।

चौथे पुतले को पेट््रोल में भिगाकर लाए, छीनते ही आग लगाई
चौथा पुतला एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिवराज यादव सहित उनके समर्थक मोती मस्जिद के पास से लेकर फूलबाग चौराहे की तरफ भागे। इंदरगंज थाने के एसआई दीपक गौतम की नजर उन पर पड़ी तो एसआई गौतम ने उनके हाथ से पुतला छीना, तीन प्रयास विफल होने पर प्रदर्शनकारी पुतले को पेट््रोल से भिगा कर लाए थे। एसआई गौतम के छीनते ही उसे आग लगा दी। पैट््रोल की वजह पुतला भभक गया। एसआई गौतम लपटों चपेट में आकर झुलस गए। उनके कपड़ों में आग लग गई। उसे बुझाने के लिए गौतम ने खुद को पेड़ से रगडा। लेकिन आग नहीं बुझी तो शर्ट उतार फेंकी लेकिन तब तक ४५ प्रतिशत झुलस गए। उन्हें तुंरत खेड़ापति के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

6 नामजद, 12 अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस
एसआई गौतम के झुलसने पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, सहित आकाश तोमर, सचिन भदौरिया अनीस खां, धनश्याम घुडसैले, अभिमन्यु पुरोहित और 12 अन्य पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
इनका कहना है
प्रदर्शनकारी पुतले के साथ पेट््रोल की बोतल भी साथ लाए थे। एसआई ने पुतला छीना तो जानबूझकर पेट््रोल छिडक़र आग गई। इससे घटना हुई। घटना में 6 लोगों की पहचान हुई है। 12 अज्ञात है उनका भी पता लगाया जा रहा है। सभी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विवेक अष्ठाना पडाव टीआई