12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर ओवरऑल चैंपियन, भोपाल उपविजेता; ग्वालियर को मिली अनुशासित टीम की ट्रॉफी

प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका अंडर-19 की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में ग्वालियर की महिका पाल ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इसी स्पर्धा में सानवी रंजन ने रजत पदक हासिल किया। इंदौर की अरण्या जैन तीसरे स्थान पर रहीं।
2 min read
Google source verification
State-Level School Swimming Competition

तरण पुष्कर में पांच दिन तक चली 70वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय शालेय तैराकी, वाटरपोलो एवं डाइविंग प्रतियोगिता

ग्वालियर. तरण पुष्कर में पांच दिन तक चली 70वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय शालेय तैराकी, वाटरपोलो एवं डाइविंग प्रतियोगिता का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में इंदौर संभाग ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि भोपाल संभाग उपविजेता रहा। ग्वालियर संभाग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने के साथ सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम की ट्रॉफी भी हासिल की। अंतिम दिन ग्वालियर के तैराकों ने कई स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपने प्रदर्शन को यादगार बनाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका अंडर-19 की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में ग्वालियर की महिका पाल ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इसी स्पर्धा में सानवी रंजन ने रजत पदक हासिल किया। इंदौर की अरण्या जैन तीसरे स्थान पर रहीं। महिका की इस सफलता से ग्वालियर के खेमे में उत्साह रहा। वहीं, अन्य आयु वर्गों में भी स्थानीय तैराकों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।

अंतिम दिन इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

बालक अंडर-19 की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में ग्वालियर के नंदेश शर्मा ने रजत और हंसिद्ध कोठारी ने कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में सागर के आदित्य द्विवेदी ने पहला स्थान हासिल किया। बालक अंडर-14 की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में ग्वालियर के आरव शर्मा ने रजत पदक अपने नाम किया। बालिका अंडर-14 की इसी स्पर्धा में वैदेही शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। बालक अंडर-17 की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में ग्वालियर के आदित्य सिंह जादौन ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, बालक अंडर-19 की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में ग्वालियर के नंदिश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। अंतिम दिन के इन परिणामों के साथ ग्वालियर संभाग के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तैराकी के साथ वाटरपोलो और डाइविंग की स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। पांच दिन तक चले आयोजन में प्रदेश के विभिन्न संभागों के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला।

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शिक्षा समिति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. नीतेश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. करुणा सक्सेना ने की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी स्वीटी मंगल, जिला खेल अधिकारी आरके सिंह, भोपाल से आए ऑब्जर्वर उमाशंकर व्यास, जिला तैराकी संघ के चीफ कोच सचिन पाल और अर्पणा सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्वालियर संभाग के लिए पदकों के साथ अनुशासित टीम की ट्रॉफी हासिल करना आयोजन की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा।