ग्वालियर. चंबल इलाके में विकास के लिये चंबल प्रोग्रेस वे योजना बनाई गई थी, लेकिन अब इस योजना में उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार से सहयोग नहीं मिलने के चलते अटल प्रोग्रेस-वे की लंबाई अटक गई है। निर्माण के लिए एनएचएआइ ने दोनों राज्यों को पत्र लिखकर भूमि अधिग्रहण के संबंध में कहा था, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया है।