ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को व्यापार,वाणी तथा बुद्धि का कारक माना गया है, जो कि 20 दिन बाद 19 अगस्त को अपनी शत्रु कर्क राशि में मार्गी हो रहा है। कर्क राशि में पहले से ही राहू भ्रमण कर रहे हैं। इन दोनों ग्रहों पर मंगल एवं केतु की सप्तम दृष्टि होने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। बुध के मार्गी होने से व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। वाद-विवाद की घटनाएं बढ़ेंगी। साथ ही कई राशि के जातकों की किस्मत भी चमक जाएगी।