लेकिन हकीकत में निगम को जो तैयारियां करनी थीं, वह अभी तक नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण इस बार भी कई क्षेत्रों में अंक नहीं मिलेंगे। शहर में अब भी जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और गीला-सूखा कचरा भी अलग नहीं किया जा रहा है, न ही सभी वार्डों से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हो रहा है। इस कारण 2000 अंकों के लिए होने वाली इस परीक्षा में कई क्षेत्रों में नंबर नहीं मिलेंगे, जिसका असर फाइनल रैंकिंग पर पड़ेगा। क्वार्टर रैंकिंग में स्कोर पब्लिक के ऊपर निर्भर करेगा।