4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूत उतारने के बहाने तांत्रिक कर रहा था महिला से ये काम, पति कर रहा था बाहर चौकीदारी

घटना शनिवार की रात नौ बजे की है। घटना के बाद आरोपी तांत्रिक फरार हो गया है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 23 Oct 2017, 12:39 PM IST

rape

ग्वालियर/श्योपुर। श्योपुर जिले के ढोढर थाना क्षेत्र में भूत उतारने के लिए बुलाई महिला के साथ तांत्रिक के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की रात नौ बजे की है। घटना के बाद आरोपी तांत्रिक फरार हो गया है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।


ढोढर थाना प्रभारी वीएस यादव ने बताया कि मांगरोल हाल सुठारा निवासी सियाराम शर्मा अपनी ससुराल सुठारा में ही रहता है तथा यहां तंत्रमंत्र और झाडफ़ूंक से लोगों की बीमारियों का इलाज करता है। कोतवाल की झोपड़ी निवासी एक महिला अपने तीन माह के बेटे को दूध न पीने की शिकायत के चलते इलाज के लिए सोमवार को तांत्रिक सियाराम के पास लेकर पहुंची।

VIDEO: नशे में धुत डीएसपी ने मारी तीन लोगों को टक्कर, लोगों ने मार-मार कर किया अधमरा

मगर सियाराम ने महिला को शनिवार की रात को पूजा का सामान लेकर आने की बात कहते हुए लौटा दिया। इसके बाद शनिवार की रात नौ बजे महिला अपने पति व सास के साथ बच्चे को लेकर तांत्रिक के पास पहुंची। जहां तांत्रिक ने पहले बच्चे का तंत्र मंत्र से इलाज किया। फिर महिला की नब्ज देखकर बोला कि इस पर भी भूत का साया है। जिसे भी उतारना पड़ेगा। भूत उतारने के लिए तांत्रिक महिला को झोपड़ी के पीछे एकांत में ले गया। जहां उसने महिला को बेटे को मारने का डर दिखाकर चुप रखते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान महिला बेहोश हो गई।

महिला के बेहोश होते ही तांत्रिक बोला उतर गया इसका भूत
महिला के बेहोश होते ही तांत्रिक ने दूर बिठा रखे पति और सास को बुलाकर कहा कि इसका भूत उतर गया है। अब इसे घर ले जाओ। इसके बाद महिला को पति व सास बेहोशी की हालत में अपने घर ले आए। जहां देर रात को होश आने के बाद महिला ने सारी आपबीती सास व पति को सुनाई और रविवार तड़के ढोढर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पीडि़त महिला की शिकायत पर तांत्रिक सियाराम शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
वीएस यादव, थाना प्रभारी,ढोढर