4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव में खुलने वाली सरकार की ये दुकानें जनता को पहुंचाएगी राहत, ये मिलगी सुविधा

अब तक नहीं थीं दुकानें, खाद्य शाखा ने किया दुकानों का आवंटन, मुरार व ग्वालियर के आठ गांवों में खुलेंगी उचित मूल्य की नई दुकानें

less than 1 minute read
Google source verification
govt_shop.jpg

ग्वालियर. जिले के मुरार व ग्वालियर जनपद पंचायत के आठ गांवों में सरकारी उचित मूल्य की नई दुकानें खोली जाएंगी। इसके लिए कलेक्टर खाद्य शाखा द्वारा दुकानों का आवंटन कर दिया गया है। उधर भितरवार, डबरा व मुरार क्षेत्र की 9 दुकानों पर राशन वितरण नहीं किए जाने पर वितरकों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। जिला आपूर्ति नियंत्रक भीम सिंह तोमर ने बताया कि ग्वालियर क्षेत्र के भयपुरा, खेरिया, कुलैथ एवं दुगनावली तथा मुरार क्षेत्र के सुमेरपाड़ा, काशीपुर, खेरिया केशर, गूंजना एवं रसीदपुरा में सरकारी उचित मूल्य की नई दुकानें खोली जाएंगी। इन गांवों में अभी तक उचित मूल्य की दुकान नहीं थीं।

इन समूहों को दी गई दुकान संचालन की पात्रता

सरकारी उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन किए जाने के लिए मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम के तहत उपभोक्ता समिति, विपणन समिति, उत्पादक, संसाधन एवं बहु प्रयोजन समिति के अलावा महिला स्वसहायता समूह व संयुक्त वन प्रबंधन समिति को पात्रता दी गई है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने संबंधित एसडीएम एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक को दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर फरवरी माह का राशन आवंटित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

राशन वितरण नहीं करने पर 9 वितरकों पर कार्रवाई

जनपद पंचायत भितरवार अंतर्गत दुकान के संचालक रविंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, उत्कर्ष, इंदर सिंह बघेल, बलराम एवं सुरेश कुमार तथा डबरा क्षेत्र में अशोक सेन, मुरार ग्रामीण में श्रीनिवास शर्मा व ओंकार सिंह द्वारा अन्न उत्सव के तहत राशन का वितरण नहीं किया। इन वितरकों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

Story Loader