ग्वालियर। 1857 की क्रांति की महान नायिका और नारीत्व के साहस और शौर्य की प्रेरणादायक झांसी की रानी का जीवन हर मामले में अनुकरणीय है। हम रानी के साहस, शौर्य और वीरता को तो अच्छे से जानते हैं, मगर रानी लक्ष्मीबाई का व्यक्तित्व इससे कहीं उपर है। 18 जून 1858 को ग्वालियर में शहीद हुई रानी का बलिदान पूरे देश के लिए उदाहरण है। उनके बलिदान दिवस के मौके पर हम आपको रानी की उन खूबियों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्हें शायद आप नहीं जानते हों। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व के एसे कई अनोखे उदाहरण हैं,जो आज के आधुनिक लोकतांत्रिक शासकों के लिए 'मील का पत्थर' हैं।