पुलिस ने बताया विंडसर हिल्स में रहने वाले निरीक्षक शैलेंद्र भार्गव के घर से उनकी पत्नी प्रीति के जेवर चोरी हो गए हैं। प्रीति ने सोमवार को सिरोल थाने जाकर पुलिस को बताया था कि दो-तीन दिन से वह बाजार जा रही थीं। उस दौरान उनकी सोने की दो चूडियां, कंगन चोरी हो गए। उन्हें शक है कि जेवर खाना बनाने वाली महिला ने चुराए हैं। सिरोल एसओ अमर सिंह ने बताया संदेही महिला करीब १५ दिन से भार्गव के घर खाना बनाने आ रही थी। उससे पूछताछ की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।