इसलिए होता है उपयोग
पानी को साफ करने के लिए प्लांट पर कई प्रकार के कैमिकल का उपयोग किया जाता है, जो एसिड की तरह काम करते हैं। सामान्य रेत कैमिकल के सामने टिक नहीं पाती और घुल कर तेजी से खत्म होने लगती है, इसके चलते फिल्टर मीडिया में सामान्य रेत का उपयोग नहीं किया जाता, इसके लिए होशंगाबाद और चंड़ीगढ़ से सिलिका की करीब 70 से 80 प्रतिशत मात्रा वाली रेत को ही मंगाया जाता है। इसी प्रकार अन्य पत्थरों के कण जो नदियों से बहरकर आते हैं, उनका भी फिल्टर मीडिया में उपयोग किया जाता है।