
ग्वालियर. स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में बेहतर रैंकिंग पाने के लिए नगर निगम द्वारा शहरभर के 106 पार्कों में कंपोस्टिंग का कार्य करवाया जाएगा। इसमें प्रथम चरण में पार्क विभाग की ओर से 12 पार्कों में जैविक खाद और पांच पार्कों में वर्मी कंपोस्ट पिट (केंचुआ खाद) सहित कुल 17 पार्कों में खाद बनाई जाएगी। वहीं दूसरे चरणों में 35 और तीसरे चरण में 54 पार्कों में कंपोस्टिंग का कार्य कराया जाएगा।
अभी 17 पार्कों में हरे व सूखे पत्तों से अत्याधुनिक व एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने लायक नाडेप टांका लगाकर जैविक खाद तैयार करने का कार्य कुछ पार्कों में शुरू कर दिया गया है। पार्कों में बनने वाली यह जैविक खाद उसी पार्क में, डिवायडरों पर और ऐसे पार्कों में उपयोग की जाएगी जहां नाडेप टांका लगाने की व्यवस्था नहीं है। इन पार्कों की देखाभाल के लिए कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में पार्कों में कपोस्टिंग के 500 अंक रखे गए हैं, इसलिए निगम किसी भी कीमत पर यह अंक शत प्रतिशत हासिल करना चाह रहा है।
निगम ऐसे करेगा कंपोस्टिंग
स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व पार्कों में पौधों को स्वदेशी अच्छी खाद उपलब्ध कराने के लिए निगम द्वारा गांधी पार्क, अंबेडकर पार्क, स्टेशन बजरिया तिकोनिया पार्क, माधव नगर पार्क, बालभवन, बसंत विहार व जलविहार में नाडेफ टांका बनाकर सूखे पत्तों, फूलों, घास एवं गोबर इत्यादि से जैविक खाद बनाए जाना शुरू किया जा रहा है। इससे पार्कों में लगे पौधों को जहां बिना किसी कैमिकल वाली जैविक खाद मिल सकेगी, वहीं पार्कों से निकलने वाले कचरे का निष्पादन भी किया जा सकेगा। यह खाद 60 से 80 दिन में बनकर तैयार हो जाएगी। वहीं वर्मी कंपोस्ट पिट (केंचुआ खाद) भी 60 से 70 दिन में बनकर तैयार हो जाएगी।
जैविक खाददक्षिण विधानसभा: जीवाजी चौक पार्क व बुद्धा पार्क।
पूर्व विधानसभा : अंबेडकर पार्क तिकोनिया, संग्रहालय पार्क, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 13, अंबेडकर पार्क फूलबाग,गांधी पार्क, जलविहार पार्क, जमुना बाक नर्सरी।
ग्वलियर विधानसभा : आनंद नगर पार्क, रविनगर पार्क, विनय नगर सेक्टर-4 पार्क, नवीन पार्क कांचमील, कबीर पार्क, तानसेन नगर तिकोनिया व गणपति बिहार पार्क।
पार्क की बांउड्रीवॉल व रंगाई पुताई करवाई जाएगी
नगर निगम के पार्क विभाग की ओर से नाडेफ टांका पार्क की बाउंड्रीवॉल की रंगाई-पुताई सहित अन्य कार्य को कराया जा रहा है। साथ ही निगम की ओर से डिवाइडरों की रंगाई पुताई का कार्य भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा। वहीं जल्द ही सभी पार्कों की बाउंड्रीवॉल को भी ठीक करवाया जाएगा।
कंपोस्टिंग करवाया जा रहा है
शहर के 302 पार्कों में से 106 पार्कों में कंपोस्टिंग का कार्य करवाया जाएगा। अभी प्रथम चरण में 12 पार्कों में जैविक और 5 पार्कों में वर्मी कंपोस्ट पिट (केंचुआ खाद) खाद बनाए जाना शुरू करवाया जा रहा है। पार्कों के अंदर से निकलने वाले जैविक कचरे को नाडेफ टांका में डालकर उससे 90 दिन में खाद तैयार किया जाएगा। इस खाद को फिर उसी पार्क में डाल दिया जाएगा।
अमरसत्य गुप्ता, उपायुक्त नगर निगम
वर्मी कंपोस्ट पिट (केंचुआ खाद)
पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर पार्क फूलबाग, गांधी पार्क, जलबिहार पार्क, जमुना बाग नर्सरी व मा साहाब की छत्री पार्क शामिल हैं।
Factनगर निगम में वार्ड 66
शहर में कुल पार्क 302
कंपोस्टिंग वाले पार्क 106
प्रथम चरण में 17
दूसरे चरण में 35
तीसरे चरण में 54
केंचुआ खाद 05
जैविक खाद 12
Published on:
29 Jan 2023 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
