तीनों पर कुल 75 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश अजयकांत पाण्डेय ने कहा कि भले ही तीनों अफसरों का यह प्रथम अपराध है, लेकिन उनका अपराध गंभीर प्रकृति का है, इसलिए उन्हें परिवीक्षा पर छोड़ा जाना उचित नहीं है। ऐसे अपराधियों के प्रति नर्म रुख अपनाया गया तो समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
अब कौन, कहां है
एके गर्ग पुत्र रमेश चन्द्र गर्ग (69) सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधीक्षक सिविल एयरपोर्ट ग्वालियर, निवासी कल्पना नगर मुरार, सुनील प्रकाश शर्मा (58) वरिष्ठ प्रबंधक एटीसी खजुराहो, निवासी 6/204 सहारा स्टेट जानकीपुरम, संजीव कुमार सक्सेना (53) वरिष्ठ प्रबंधक एटीसी भोपाल, निवासी ई-11 एलजेक्जर गार्डन न्यू जेल रोड भोपाल।